Patna Zoo)
राजनीति

पटना चिड़ियाघर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे पटना चिड़िया घर (Patna Zoo) पहुंचे

पटना. केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली व पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे केंद्र में नई जिम्मेदारी मिलने के दौरान पहली बार बिहार पहुंचे। बिहार दौरे की शुरुआत पटना स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पौधारोपण करके किया। उन्होंने शहीदों को नमन किया। पौधारोपण कर लोगों से बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। इस मौके पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन एवं बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read Also: जदयू (कलमजीवी प्रकोष्ठ) ने किया केन्द्रीय इस्पात मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह का अभिनन्दन

सभी ने संयुक्त रूप से शहीद स्मारक परिसर में पौधारोपण किया। इसके उपरांत केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे पटना चिड़िया घर (Patna Zoo) पहुंचे, वहां पर उन्होंने अधिकारियों के साथ पौधे लगाए। इसके उपरांत केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे कदमकुआं स्थित जे पी आवास पहुँचे। जे पी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। परिसर मे पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि लोकनायक का आवास मेरे लिए तीर्थ स्थान है। यहाँ आकर पुरानी यादें ताज़ी हो गई। 1973 से यहां आ रहा हूं। यहां छात्रों की टोली अक्सर आती थी। 74 आंदोलन की रणनीति बनती। लोकनायक जयप्रकाश जी मार्गदर्शन करते। आज उस दौरान की यादों में खो भावुक हो गया। इस मौके पर स्थानीय विधायक अरुण कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.