पटना नगर निगम चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेज हो चुका है। इसी क्रम में महापौर प्रत्याशी, पटना नगर निगम श्रीमती विनीता कु...
राजनीति

पटना के महापौर प्रत्याशी विनीता कुमारी ने रोड शो कर मांगा अपने लिए वोट

पटना, संवाददाता। पटना नगर निगम चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेज हो चुका है। इसी क्रम में महापौर प्रत्याशी, पटना नगर निगम श्रीमती विनीता कुमारी अपने पति सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार उर्फ डब्ल्यू श्रीवास्तव के साथ पटना के कई मोहल्लाें गलियों में घूम कर रोड शो किया और जनता से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा।

 मौके पर विनीता कुमारी ने कहा कि मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है, हमें मजबूत राष्ट्र एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने सभी मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए 28 दिसंबर को मतदान केंद्रों पर जाकर अपना मतदान करने की अपील की है।

 बिनीता कुमारी ने कहा कि यदि वह चुनाव जीत जाती है तो पटना की जनता के लिये पिंक पहिया नगर बस सेवा (महिलाओं के लिये), हर एक एक किलोमीटर के दायरे में शौचालय, शहर में स्मार्ट स्लम एवं स्मूथ ट्रफिक, स्मार्ट ऑटो स्टैंड, स्ट्रीट वेंडर जोन, गौपालन केंद्र, लेबर पंजीकरण और प्रशिक्षण (रोजगार, जीवन बीमा) की व्यवस्था करेंगी। इसके साथ ही उनकी प्राथमिकता शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता होगी।  

इसे भी पढ़ें- शाइनिंग आइकॉन के छठे संस्करण का हुआ लोकार्पण

    बिनीता कुमारी के जनसंपर्क अभियान में बलराम श्रीवास्तव, योगेश, नवनीत सिन्हा, सौरभ सिन्हा, अजय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, अल्पना सिन्हा, छाया श्रीवास्तव, कीर्ति राज, सावित्री सिन्हा, माधुरी सिंह, सविता कुमारी, मासूम दास, रतन कुमार सिन्हा, मनीषा, मनी, नवनीत विजय, सिन्धु, प्रीतम, कायशा, प्रिंस, विकेश, अनिरूद्ध सिन्हा, शिशिर वर्मा समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।कार्यकर्ताओं ने  लोगों से मछली छाप पर वोट देकर विनिता कुमारी को जीताने की अपील की।   

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.