जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. प्रभात चंद्रा ने प्रदेशवासियों को दीपावली, चित्रगुप्त पूजा और छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। प्रेस को जारी ...
राजनीति

उप चुनाव में जनता ने किया नीतीश सरकार पर भरोसा : डॉ प्रभात चंद्रा

नीतीश सरकार पर जनता करती है भरोसा। पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। बिहार विधान सभा उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान और तारापुर की सीट पर जदयू की मिली जीत पर बधाई देते हुए जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. प्रभात चंद्रा ने कहा कि यह जीत नीतीश सरकार के प्रति लोगों का भरोसा है।  इसलिए मतदाताओं ने एनडीए के पक्ष में अपना मत दिया है।

 उन्होंने इसके लिए कुशेश्वरस्थान एवं तारापुर की जनता को विशेष तौर पर बधाई दी।,साथ ही उन्होंने उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से विजयी प्रत्याशी अमन भूषण हजारी और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से विजयी प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह को तहेदिल से अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।

Read also- मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों का किया निरीक्षण

प्रभात चंद्रा ने बताया कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का और हमलोगों का कर्तव्य ही है जनता की सेवा करना। सेवा करना ही हमलोगों का धर्म है। जद यू जबसे सरकार में आई है तब से लगातार जनता की सेवा कर रही है। ये ही वजह है कि जनता लगातार नीतीश किमार के साथ है। और इतने लंबे समय से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हुए हैं।

watch it also- https://www.youtube.com/watch?v=3x2GPHV7Pok

 उन्होंने कहा किइस जीत से हमारा और सरकार का मनोबल बढ़ा है। साथ ही यह भी साबित हो गया कि नीतीश सरकार लगातार सही काम कर रही है,जिसे जनता का समर्थन भी मिल रहा है।  

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.