मुकेश महान। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 कुछ खास रहा। यहां भाजपा वैसे भी लड़ाई में कहीं से दिख नहीं रही थी। कांग्रेस सत्ता में थी। चुनाव के ऐ...
राजनीति

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 : झाड़ू ऐसा चला कि सबके सब हो गए साफ

मुकेश महान। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 कुछ खास रहा। यहां भाजपा वैसे भी लड़ाई में कहीं से दिख नहीं रही थी। कांग्रेस सत्ता में थी। चुनाव के ऐन पहले कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह का कांग्रेस से नाराज होकर पार्टी छोड़ना कांग्रेस को महंगा पड़ा। नवजोत सिंह सिद्धु का कांग्रेस में फिर से इंट्री और चन्नी का नया मुख्यमंत्री बनना, साथ ही सिद्धु और चन्नी का विवाद बार बार जनता में आना कांग्रेस को भारी पड़ा।

कांग्रेस का अपरिपक्व नेतृत्व चुनावी संवेदनशीलता को समझे बगैर इन सब को हल्के में लेता रहा और जनता में अपनी विश्वसनियता खोता रहा। और नतीजा में पराजय को स्वीकारना पड़ा। पराजय भी ऐसा जो वर्षों याद रखा जाएगा। बड़बोले सिद्दू सहित कांग्रेस के तमाम दिग्गजों को और खुद मुख्यमंत्री चन्नी को दो दो जगह से हार का सामना पड़ा। पंजाब में कुल 117 सीटों में से महज 18 सीटों पर ही कांग्रेस को सिमटना पड़ा। क्षत्रीय पार्टी आकाली दल भी इस बार खुछ खास नहीं कर सकी। महज 4सीटें उसके खाते में आ पाईं। एक सीट अन्य को मिला जबकि भाजपा यहां बुरी तरह  उसके खाते में 2 सीटें ही आईं।

Read also-विधानसभा चुनाव 2022 : मिथक टूटे उत्तर प्रदेश में,फिर से खिला कमल

 पंजाब में कांग्रेस, भाजपा,अकाली दल की ये तब हुई जब आप का झाड़ू चला। और ऐसा चला कि सभी पार्टियों की सफाई हो गई। सिर्फ पार्टियों की ही नहीं, बड़े बड़े नेताओं का नाम भी जीतने वालों में शुमार नहीं हो सका। बहुमत के लिए यहां 59 विधायकों की जरूरत पड़ती है। लेकिन आप की आंधी ऐसी चली कि यहां 117 में से 92 सीटें उसकी झोली में आ गिरी। हां, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविन्द केजरीवाल जरूर पूरे चुनाव भर आश्वस्त थे कि उनकी पार्टी की सरकार बनेगी।

Get Corona update here

इसी भरोसे के बलबूते उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के पूर्व ही भगवंत मान के नाम की घोषणा अगले मुख्यमंत्री के रूप में कर दी थी। साथ ही पंजाब की जनता को उन्होंने दिल्ली विकास का मॉडल भी आहिस्ता आहिस्ता समझाया। कोई विशेष धूम- धड़ाका नहीं, कोई चिल्लम चिल्ला नहीं। बस आप उम्मीदवार अपने प्रचार में जुटे रहे। नतीजा ये रहा कि कई बड़ी और पुरानी पार्टियों को पछाड़ कर वो वो ऐसी पार्टी लिस्ट में शुमार हो गए जिसकी दो-दो राज्यों में सरकार होगी। और वो भी प्रचंड बहुमत से। निश्चित रूप से  इस नतीजे ने आप और और अरविंद केजरीवाल को आत्मविश्वास से लवरेज कर दिया है। तभी तो केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब में क्रांति हो चुकी है अब पूरे देश में होगी।     

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.