Raghavendra Kushwaha
राजनीति

पप्पू यादव को अविलंब रिहा करो : राघवेन्द्र कुशवाहा

पप्पू यादव की रिहाई और बढ़ती महंगाई सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर जाप ने किया भूख हड़ताल

पटना . पप्पू यादव की रिहाई और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जन अधिकार पार्टी ने आज राज्यव्यापी भूख हड़ताल किया। जाप के प्रदेश अध्यक्ष Raghavendra Kushwaha ने बताया की पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पप्पू यादव जी को अविलंब रिहा करो, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाओ, बाढ़ प्रभावितों को पर्याप्त राहत कार्य चलाओ, ओबीसी आरक्षण जारी रखो, सरकारी संस्थानों के निजीकरण पर रोक लगाओ, की मांग के साथ सभी जिला मुख्यालयों पर भूख हड़ताल किया गया। Raghavendra Kushwaha ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व सांसद पप्पू यादव द्वारा कोरोना पीड़ितों की मदद की जा रही थी एवं बिहार सरकार के नाकामियों को उजागर किया जा रहा था। जिससे घबराकर बिहार सरकार द्वारा पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया। हमारी मांग है कि सरकार जननेता पप्पू यादव को अविलम्ब रिहा करें वरना हमारा आंदोलन और उग्र होगा।

Read Also: पटना- गया- डोभी सड़क का निर्माण अगले साल दिसंबर तक होगा पूरा, भूमि उपलब्ध

भूख हड़ताल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जाप के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता प्रेमचन्द सिंह ने कहा कि सरकार के पास कीमतें बढ़ने के हर तर्क मौजूद हैं, मगर उन्हें रोकने का एक भी उपाय नहीं है। आज पटना में पेट्रोल 105 रुपया प्रति लीटर बिक रहा हैं। जिससे सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी हुई हैं। हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोलियम पदार्थों को जी एस टी के दायरे में लाकर पेट्रोलियम पदार्थों के दामों को नियंत्रित करें। उन्होंने बताया कि महंगाई से खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण गरीब आदमी तो क्या, मध्यवर्ग के आदमी तक का जीना मुहाल कर दिया है, मगर सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है। सरकार और पूंजीपतियों के मिलीभगत से महंगाई बढ़ रही हैं।

जाप युवा परिषद के अध्यक्ष राजू दानवीर ने भूख हड़ताल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार बाढ़ की विभीषिका से बचाने व आपदा राहत पहुंचाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। जनता बाढ़ में घिरी हुई है, नेता व अधिकारी हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ पीड़ितों के साथ मजाक कर रहें हैं। सरकार और जिला प्रशासन द्वारा अभी तक बाढ़ प्रभावित लोगों की सूची भी न तो पूरी तरह से तैयार कर पाई है और न ही पीड़ित किसानों व मजदूरों को अभी तक उचित मुआवजा दिया गया है। बाढ़ के नाम पर सिर्फ घोटाला किया जा रहा हैं। युवा परिषद बाढ़ पीड़ितों की हरसम्भव मदद पहुंचा रहा हैं।

अदिति कम्युनिटी सेंटर में आयोजित इस भूख हड़ताल कार्यक्रम में राघवेंद्र कुशवाहा, प्रेमचंद सिंह, संजय सिंह, नीरज कमांडो, राजू दानवीर, सचिदानंद यादव, पूनम झा ,आनंद सिंह,टिंकूयादव, सुप्रिया खेमका, वरुण सिंह, दिलीप यादव, हरेराम महतो, राजेश रंजन पप्पू, अरुण सिंह, अकबर अली, विकाश यादव,पुरुषोत्तम कुमार,नवल किशोर, भानु यादव, महेश सिंह राणा, अमरनाथ कुमार, शहान परवेज, चंदन कुमार ललन सिंह, दीपक कुमार, अनिल कुमार, ललित कुमार, लवकुश कुमार मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.