raghvendra singh kushwaha
राजनीति

जाप छोड़ने की खबरों का राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा ने किया खंडन


पटना। जन अधिकार पार्टी (लो) के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राजद कार्यकाल से जारी उस खबर का खंडन किया है, जिसमें जन अधिकार पार्टी के कतिपय नेताओं का कल राजद में शामिल होने का ज़िक्र है। उन्होंने कहा कि श्रवण कुमार सिंह के नाम का कोई व्यक्ति जन अधिकार पार्टी का प्रदेश महासचिव नहीं है। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पांडे नहीं है, यहां प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर हैं। संतोष कुमार शाही और केशव कुमार सिंह नाम का भी कोई पदाधिकारी पार्टी में नहीं है। इस तरह की भ्रामक विज्ञप्ति राजद ने जारी करके गंदी राजनीति करने का परिचय दिया है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि इस तरह से किसी पार्टी की छवि को धूमिल करना ओछी राजनीति का परिचायक है।