rajan raj
राजनीति

राजन राज हम के झारखंड युवा राज्य प्रभारी मनोनीत

राजन राज बने हम के झारखंड युवा राज्य प्रभारी। फतुहा, संवाददाता। शहर के गोविंदपुर निवासी राजन राज को हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा से० पार्टी ने झारखंड युवा राज्य प्रभारी मनोनीत किया है। गौरतलब है कि वो हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा से० ( हम ) पार्टी के युवा राष्ट्रीय सचिव भी हैं। पटना में अनुसूचित जाति/जनजाति, कल्याण मंत्री सह लघु जल संसाधन मंत्री, बिहार सरकार डॉ० संतोष कुमार सुमन ने राजन राज को मनोनयन पत्र दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read Also– इंडक्शन प्रोग्राम से विद्यार्थियों को मिलता है तकनीकी लाभ : डॉ समीर कुमार सिंह

मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ० दानिश रिजवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़ैज़ आशिक सिद्दकी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें। वहीं राजन राज के मनोनीत होने पर आदित्य कुमार, बबलू कुमार, सत्येंद्र कुमार मौर्य, जिला महासचिव, दीपक कुमार, सचिव, अखिलेश कुमार तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष, फतुहा शम्भू कुमार, महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता पासवान और अन्य ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

watch it also –Your AURA Changes COLOR When You’re In LOVE || Your Aura When You’re In Love

राजन राज ने अपने मनोनयन पर खुशी जाहिर की है और कहा है कि पार्टी ने मुझपर भरोसा जताया है।मेरी पूरी कोशिश होगी कि हम पार्टी की उम्मीदों पर खड़े उतरें। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को अपने मनोनयन के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.