राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत पार्टी के तमाम नेता कर रहे ह...
राजनीति

प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दिलीप जायसवाल को राजीव रंजन ने दी बधाई

पटना, संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत पार्टी के तमाम नेता कर रहे हैं।उन्हें बधाई देने का सिलसिला भी जारी है।

इसी क्रम में दिलीप जायसवाल को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक प्रतिपुष्टि एवं प्रतिक्रिया विभाग के प्रदेश संयोजक राजीव रंजन ने स्वागत किया है। साथ ही श्री जायसवाल को बधाई देते हुए कहा कि दिलीप जायसवाल भारतीय जनता पार्टी के एक कद्दावर नेता हैं एवं पिछले 20 साल से पार्टी में सेवा दे रहे हैं।राजीव

राजीव रंजन ने कहा कि इनका अनुभव आने वाले दिनों में कार्यकर्ताओं को काफी ऊर्जावान और सशक्त करेगा इन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार जताया एवं कहा कि श्री जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी 2025 के विधानसभा चुनाव में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करेगी और एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।

इसे भी पढें- स्पेशल पैकेज के नाम पर बिहार को गुमराह करने की कोशिशःराजद

उन्होंने कहा कि श्री जायसवाल ने कम दिनों में ही भूमि एवं राजस्व विभाग में उल्लेखनीय कार्य करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मुहीम छेड़ रखा है।वे जनता के हित में बेहतर से बेहतर कार्य लगातार करते रहे है श्री रंजन ने दिलीप जायसवाल को जिम्मेदारी मिलने पर विधान परिषद जाकर मुलाकात की और बधाई भी दी

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

2 Replies to “प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दिलीप जायसवाल को राजीव रंजन ने दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *