फोर्टिफिकेशन दूर करेगा कुपोषण। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी...
राजनीति

विकास एवं सांस्कृतिक विरासत को संभालने का पुरस्कार मिला है : मंत्री अश्विनी चौबे

पटना,संवाददाता। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि “चार राज्यों में पार्टी को मिला जनादेश प्रधानमंत्री के विकास एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे ले जाने के संकल्प पर जनता की मुहर है। उत्तरप्रदेश में जनता ने डबल इंजन सरकार को आशीर्वाद दिया है। बुलडोजर बाबा का बुलडोजर चल गया है।

Read also- डॉ. नीलम श्रीवास्तव की पुस्तक ” बात करती शिलाएँ ” का 14 को होगा लोकार्पण

 मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि यूपी में मैंने दर्जनों विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद किया था। हर घर से यही आवाज आती थी “मोदी जी हैं तो मुमकिन है योगी जी है तो यकीन है”। और वाकई जनता ने योगी जी पर यकीन किया। मोदी जी ने भी वो सब मुमकीन कर दिखाया जिस पर जनता भरोसा कर रही थी।

  Get Corona update here  

 केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने उत्तरप्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि “जनता ने डबल इंजन की सरकार को गति प्रदान की है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। अब तेजी से सर्वोत्तम प्रदेश बनेगा। गोवा, उत्तराखंड व मणिपुर में जनता ने विकास की गति को बढ़ाने के लिए भाजपा को जनादेश दिया है। श्री चौबे ने जनता का आभार भी व्यक्त किया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.