राजद का प्रदर्शन
राजनीति

तेजस्वी प्रसाद यादव के आह्वान पर महंगाई के खिलाफ आज राजद का राज्यव्यापी प्रदर्शन

पटना,संवाददाता। दिन पर दिन बढ़ती जा रही महंगाई के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के आह्वान पर राष्ट्रीय जनता दल द्वारा घोषित आन्दोलनात्मक कार्यक्रम के तहत आज राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया। तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में आन्दोलन के अगले चरण में कल सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद घोषित कार्यक्रम के अनुसार राज्य के सभी 534 प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया।

राजद का प्रदर्शन

इसे भी पढें- तेजस्वी यादव का आह्वान पर फतुहा में भी बढ़ती महंगाई को लेकर राजद ने पुतला फूंका
पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोधस्वरूप अनेक जगहों पर प्रदर्शनकारी बैलगाड़ी पर बैठकर और ठेलों के उपर बाइक रखकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। अनेक जगहों पर प्रदर्शनकारी अपने सर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर बिरोध जता रहे थे।
राजद प्रवक्ता ने राज्यव्यापी प्रदर्शन के कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बताते हुए कहा कि आज के बिरोध प्रदर्शन में आम लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला। राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन में जिस प्रकार लाखों-लाख लोगों की प्रत्यक्ष भागीदारी हुई है, उससे स्पष्ट है कि महंगाई को लेकर आम लोगों मे भारी आक्रोश है।

https://www.youtube.com/watch?v=dyT4VN6ba7o

राजद प्रवक्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार महंगाई के खिलाफ आन्दोलन के अगले चरण में कल 19 जुलाई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर बैलगाड़ी, ठेला और खाली गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया जाएगा।