भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और अन्य नेताओं के माध्यम से बिहार में जातीय...
राजनीति

अपने नेताओं के माध्यम से धार्मिक विद्वेष फैलाना चाहती है राजद : अरविन्द सिंह

 पटना, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और अन्य नेताओं के माध्यम से बिहार में जातीय विद्वेष फैलाने चाहती है राजद। जिस मंच पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह बैठे हो, शिवानंद तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैठे हैं और वहां पर चंद्रशेखर द्वारा इस तरह विद्वेष की भावना से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ रामचरित्र मानस पर हमला आपस में भाईचारा को खंडित करने का प्रयास है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

   अरविन्द सिंह ने कहा कि भोजपुर जिले से गरीबों को, पिछड़ों को अंग्रेजों ने विदेश में मजदूरी करने के लिए भेजा था। वे रामायण लेकर गिरमिटिया मजदूर के रुप में मारीशस गये और वहां जाकर उसी रामायण को, उसी रामचरित्रमानस को अपना संविधान बना लिया। श्री अरविन्द ने कहा कि वे आज वहां राष्ट्रपति बनकर शासन कर रहे हैं और सीता माता की इसी धरती पर राजद की कलंकित मानसिकता के आसुरी प्रवृत्ति वाले लोग इस तरह से बयान दे रहे हैं।सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर हमला कर रहे हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह समाज में जातीय विद्वेष और धार्मिक विद्वेष फैलाने के साथ आपस में दलित पिछड़ा को लड़ाने की ही प्रवृति है। यह सब कहीं न कहीं सियासी कलाकार हैं।

Read also- भाजयुमो ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया

   राजद की इसी मानसिकता को दूर करने के लिए हम लोग आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के सामने हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ किया है। साथ ही कहा कि हे महावीर जी, इनकी कलुषित मानसिकता और आसुरी प्रवृत्ति को आप इनके अंदर से बाहर निकालें और विकास की राह पर राजद को चलने की सद्बुद्धि दें। इनमें अच्छी प्रवृत्ति संचारित हो।

इसे भी पढें- सरस्वती पूजा : 2023 में कब है वसंतपंचमी ? क्या है सरस्वती पूजा की विधि

 इस रामायण पाठ करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह, आई टी हेड, दिलीप मिश्रा, सोनू शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, डॉ. निर्णाल झा, अजीत कुमार सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.