नेता प्रतिपक्ष, तेजस्वी यादव
राजनीति

राजद कार्यकर्ता पार्टी के माजबूत अंग, पार्टी निर्देशों का करें पालन- नेता प्रतिपक्ष

राजद कार्यकर्ता पार्टी निर्देशों का करें पालन- नेता प्रतिपक्ष । पटना, संवाददाता। राजद के सभी कार्यकर्त्ता, पदाधिकारी पार्टी के आधार एवं माजबूत अंग हैं। जो काम करें, उन्हें आगे बढ़ाएं, सम्मानित करें। जो काम करेगा पार्टी उसे आगे बढ़ाएगी। ये बातें आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने 1पोलो रोड में दक्षिण बिहार के सभी राजद ज़िला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष की दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दीप प्रजवलित कर उदघाटन करने के बाद कही।

  नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमें मानसिक, शारीरिक एवं वैचारिक रूप से तैयार हो कर संगठन को मजबूत करना होगा, तभी राजद बहुमत प्राप्त कर सकेगा। हम एक एक जिला अध्यक्ष से अलग कमरे में मिलेंगे और बात करेंगे, उनकी समस्या को समझेंगे और समाधान करेंगे। राजद का प्रशिक्षण

 नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज देश कठिन दौर से गुजर रहा है। संविधान और लोकतंत्र पर खतरा मंडला रहा है। देश की सम्पतियों को बेचा जा रहा है। गरीबी, बेकारी से लोग त्रस्त हैं। देश बचेगा या रहेगा इसका फैसला लेना होगा। नफरत की राजनीति हो रही है। भाई-भाई को लड़ाया जा रहा है। गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। अमीर और अमीर बन रहे हैं। कुछ चुनिंदा अमीरों को बेइंतहा अमीर बनाने की साजिश चल रही है। संगठन का आधार कार्यकर्ता होते हैं।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमसब का कर्तव्य है कि आपसे बात कर फीड बैक लें। कार्यकर्ताओं को मान सम्मान और आदर मिले। वैचारिक रूप से मजबूत हो कर ही हम अधिक माजबूत होंगे। प्रशिक्षित होने के साथ-साथ अनुशासित भी रहना है। आपकी छवि अच्छी रहेगी तो पार्टी की छवि भी अच्छी बनेगी। कमियों को आधार बना कर अपनी कमियों को दूर करें और मजबूत बने। हमारी पार्टी राजद सब की पार्टी है। सभी जाति-धर्म, और वर्गों के बीच जा कर उन्हें पार्टी से जोड़ें। उन्हें सम्मान दें। राजद ने संगठन में आरक्षण लागू किया है। मानसिक रूप से तैयार हो कर पार्टी के कार्यक्रमों से जुड़ें। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से किसी का कोई नुकसान होने वाला नहीं है। इससे जात-पात नहीं फैलेगी। गिनती से कोई लफड़ा पैदा नहीं होता है, बलिक इससे डाटा मिलता है।

इसे भी पढ़ें- विश्व कायस्थ समागम की तैयारी को लेकर दिल्ली में बैठक संपन्न

    राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह ने कहा कि दल की मर्यादा के लिये जो कुछ करना होगा करेंगे। बूथ, पंचायत, ज़िला कमिटी को माजबूत करने से राजद का पताका फहराएगा। अनुसाशन को अपनाओगे तो दुनिया से अराजकता समाप्त होगी। सब मिल कर महा अभियान की ओर बढ़ें।

watch it also –Your AURA Changes COLOR When You’re In LOVE || Your Aura When You’re In Love

   शिविर में पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी, अब्दुलबारी सिद्दीकी, श्याम रजक, शिवचंद्र राम, अशोक कुमार सिंह, बृषण पटेल, राज्यसभा सांसद मनोज झा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व विधानपार्षद तनवीर हसन, पूर्व विधायक भोला यादव, शक्ति सिंह यादव, युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष कारी शोएब, प्रवक्ता एजाज अहमद, चितरंजन गगन, सहित अनेक वरिष्ट राजद नेता उपस्थित थे। मंच का संचालन पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.