केन्द्र सरकार द्वारा घरेलू गैस की कीमत में की गई कटौती को राजद ने लॉलीपॉप बताया है। साथ ही राजद का दावा है कि गैस की कीमतों में यह कटौती म...
राजनीति

राजद का सदस्यता अभियान जोरों पर, राज्यों के निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत

राजद का सदस्यता अभियान। पटना, संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान देश के छब्बीस राज्यों में लगातार चल रहा है। बिहार सहित अन्य राज्यों में भी बड़ी संख्या में लोग राजद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही लोकप्रियता की वजह से राजद के प्रति देश भर के युवाओं का रूझान काफी तेजी से बढ रहा है और वे राजद से जुड़ रहे हैं।

      ये बातें राजद के राष्ट्रीय सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन एक विज्ञप्ति जारी कर कही। उन्होंने बताया कि 30 जून 2022 तक सघन सदस्यता अभियान चलाया जायेगा और 13 अगस्त 2022 को सदस्यों की सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। 16 अगस्त से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी जो 11 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद पूरी हो जायेगी।

  उन्होंने बताया कि सांगठनिक चुनाव को पार्टी संविधान के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पादित कराने के लिए राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी द्वारा देश के अधिकांश राज्यों के लिए राज्य निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी का मनोनयन कर दिया गया है।

Read also- मुजफ्फरपुर आई अस्पतालः पीड़ितों को सहायता राशि अविलम्ब भुगतान करने का मुख्यमंत्री का निर्देश

  श्री चौधरी द्वारा डॉ. तनवीर हसन को बिहार का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार श्री चौधरी ने आरके श्रीवास्तव को उ॰प्रदेश, सुरेश पासवान को झारखंड, तुषार कंडारे को महाराष्ट्र, राजेन्द्र गुप्ता को प. बंगाल, संजीव इन्द्रावन भट्ट को गुजरात, अरूण कुमार सरीन को पंजाब, शेकबा युनिटेड को कर्नाटक, संतोष गुप्ता को आन्ध्रप्रदेश, आर समुंगम को तमिलनाडू, सुरेश यादव को तेलंगाना, रामचंद्र ठाकुर को दिल्ली, करूणा निधी को अंडमान निकोबार, प्रिजीत टी एस को केरला, कुलदीप को हरियाणा,  स्वर्ण हजारिका को आसाम, राजा यादव को छत्तीसगढ,  भारतभूषण को जम्मू-कश्मीर, वेनाथुन आर तेसंगलो को नागालैंड एवं मो. अकबर अली खान को मुंबई का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया गया है।

Get Corona update here

       श्री चौधरी ने हरिश जावले को महाराष्ट्र, मो. इम्तियाज हुसैन वासी, अनिता यादव एवं गिरिजानन्दन सिंह चेरी को झारखंड, विधुत सिंह को उ.प्रदेश, डॉ. एसके सिंह को पं बंगाल, अजय सिंह को गुजरात, पलविंदर सिंह मक्कर को पंजाब, मो. मुस्तफा को कर्नाटक, जालकम मनोज बाबू को आंध्रप्रदेश, मारूतिराज को तमिलनाडू, श्री राजू को तेलंगाना, अभिषेक कुमार यादव को दिल्ली, धनुकोटी को अंडमान निकोबार, सजीथ पीएम को केरला, ललित कुमार को हरियाना, कामख्या पाण्डेय  को आसाम, तामेश्वर यादव को छत्तीसगढ,  रघुवीर कुमार को जम्मू-कश्मीर, ओकेएन सिंह को नागालैंड एवं विजय कांबले को मुम्बई का सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.