राजद का प्रशिक्षण शिविर में बोले तेजस्वी दफ्तर में एक पुस्तकालय खोला जाएगा, जिसमें राजद से जुड़ी सभी जानकारिया इतिहास, संघर्ष, और उपलब्धिया...
राजनीति

राजद का प्रशिक्षण शिविर : संघर्ष और उपलब्धियों को जानें और प्रचार करेंःतेजस्वी

राजद का प्रशिक्षण शिविर में बोले तेजस्वी दफ्तर में एक पुस्तकालय खोला जाएगा, जिसमें राजद से जुड़ी सभी जानकारिया इतिहास, संघर्ष, और उपलब्धियां रहेंगी। पटना, संवाददाता। राजद का इतिहास संघर्ष पूर्ण रहा है।राजद ने लालू जी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की लड़ाई लड़ी। गरीब, उपेछित को न्याय दिलाया उन्हें जुबान दी। आप सभी समर्पित राजद कार्यकर्ता को पार्टी के इतिहास, उपलब्धियों, त्याग और संघर्ष की जानकारी रखनी चाहिये। धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय हमारी विचार धारा है। लालू जी कभी नहीं झुके और न ही डरे। सभी साजिशों का मज़बूती से मुकाबला किया। सम्पदायिक शक्तियों से समझौता नहीं किया। ये बातें आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने उत्तर बिहार के जिला अध्यक्ष, प्रखंड राजद अध्यक्ष के दो दिवासिय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

 उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में उत्तर बिहार के सभी जिला एवं प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित हैं, उनके समक्ष वरिष्ट नेताओं ने अपनी बातें रखी हैं। आप सब ने जिस अनुशाशन के साथ बातों को सुनी, देखी और सीखा इसका प्रचार, प्रसार करेंगे और इसपर अमल कर पार्टी को माजबूत बनाएंगे। संगठन को माजबूत करना है। हमसब में कुछ न कुछ कमी है। गलतियों को समझ कर इसमें सुधार करना आवश्यक है। बहुत जगह पंचायत और बूथ कमिटी बन चुकी है। जहां नहीं बनी है, वहां पर तुरंत समिति का गठन करें। ज़िला एवं प्रखंड अध्यक्ष को बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है।

Read Also– 7 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि 2021, जानें डेट, पूजा- विधि और जरूरी सामग्री

       तेजस्वी यादव ने कहा कि विगत चुनाव में राजद का प्रदर्शन दक्षिण बिहार में काफी अच्छा रहा। जबकि राजद का गढ़ उत्तर बिहार रहा है, वहां पार्टी का प्रदर्शन संतोषप्रद नहीं रहा। इसका विश्लेषण कर कमियों को दूर करना है। लोगों का विश्वास प्रप्त कर राजद को उत्तर बिहार मे प्रतिष्टित मुकाम पर पहुंचाना है।

 उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की ज़िमेदारी है कि वे लोगों के बीच जाएं उनकी समस्याओं को सुने, निदान करने में सहयोग करें। जिन कारणों से हार हुई है, उसे त्याग दें। ताकत बढ़ेगी तो राजद सभी सीट पर चुनाव लड़ेगा। कार्यकर्ताओं को अवसर मिलेगा। जो पार्टी में बेहतर काम करेगा, उसे बुला कर सम्मानित करेंगे। प्रतिष्ठा वाला पद देंगे। जो सिर्फ पद ले कर बैठे रहेंगे, उन्हें चिन्हित कर हटाएंगे। पार्टी में आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, तो पार्टी की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लोगों का आकर्षण पार्टी की ओर बढ़ेगा। पार्टी के हित में स्वतंत्र रूप से फैसला लें। कोई दुविधा हो तो प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क कर समस्या का निदान करें। जमीनी स्तर पर रह कर काम करें। पार्टी के प्रचार प्रसार मे सोशल मीडिया का उपयोग करें। सोशल मीडिया पर पार्टी हित की बातों को रख इस का फायदा लें। सोशल मीडिया पर लालू जी के सबसे अधिक चाहने वाले हैं। तकनीकी का उपयाग सही रूप में करनी चाहिये।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

       उन्होंने कहा कि तारापुर और कुसेसर स्थान से राजद के प्रत्याशी को जीत दिलानी है। इसके लिये राजद के सभी कार्यकर्ता पूरी ज़िमेदारी से चुनाव प्रचार में लग जाएं। यदि आप मौका दिए हुए होते तो बहुतेरों को मान सम्मान मिल चुका होता। एक होकर पार्टी को प्रतिष्ठित स्थान पर पहुंचाए। जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए तब तक चैन से नही बैठें।

    महंगाई चर्म पर है। राज्य में 70 घोटाले हुए हैं, कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 2 लाख करोड़ का कोई हिसाब किताब नहीं है। देश, संविधान खतरे में है। देश को बेचा जा रहा है। रोजगार छीने जा रहे हैं। इनबातों से लोगों को अवगत कराएं। राजद के संविधान को पढ़ें। राजद समाचार प्रकाशित हो रहा है, इसे पढ़ें और लोगों को पढ़ाएं। प्रचार तंत्र को माजबूत करें। आरएसएस और भाजपा से लड़ने के लिये वैचारिक रूप से माजबूत हों।मेरा धयान मुद्दे और लक्षय पर है।

     प्रशिक्षण शिविर को प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदनानंद सिंह,  शिवानंद तिवारी, अब्दुलबारी सिद्दीकी,  श्याम रजक, बृषण पटेल,  कांति सिंह, मनोज झा, भोला यादव, उदयनारायण चौधरी,  तनवीर हसन, आलोक मेहता, क़री सोएब, अनिल कुमार साधु, चितरंजन गगन, पीके चौधरी, प्रोफेसर रामबली चंदवंशी, उर्मिला ठाकुर, शक्ति यादव सहित अनेक राजद के वरिष्ठ अधिकारियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रेम कुमार मणि, सुनील कुमार सिंह, शिवचंद्र राम, अजया यादव, एजाज अहमद, सारिका पासवान, भाई अरुण, चेन्देश्वर प्रसाद सिंह, मदन शर्मा ,मोहमद शफीक खान, निराला यादव गुलाम रब्बानी सहित अनेक राजद पदाधिकारी उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.