राष्ट्रीय लोक जनता दल सम्राट अशोक की जयंती पर भव्य आयोजन करने जा रहा है। जयंती समारोह 28 मार्च को पटना के बापू सभागार में सुबह ग्यारह बजे...
राजनीति

रालोजद मंगलवार को मनाएगा सम्राट अशोक का जयंती समारोह

पटना, संवाददाता। राष्ट्रीय लोक जनता दल सम्राट अशोक की जयंती पर भव्य आयोजन करने जा रहा है। जयंती समारोह 28 मार्च को पटना के बापू सभागार में सुबह ग्यारह बजे से शुरू होना तय हुआ है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समारोह का उद्घाटन करेंगे। पार्टी नेता फजल इमाम मल्लिक ने यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

इसे भी पढ़ें- सर्वसमाज हित में स्वतंत्रता सेनानी राम लखन सिंह यादव का योगदान अनुकरणीय: नीतीश कुमार 

 मल्लिक ने बताया कि तैयारी समिति की बैठक में समारोह को लेकर चर्चा हुई। समारोह में प्रदेश भर से हजारों लोग हिस्सा लेंगे। रालोजद के गठन के बाद पार्टी का यह दूसरा बड़ा कार्यक्रम है। इससे पहले रालोजद ने श्री कुशवाहा की अगुआई में दो चरणों में विरासत बचाओ नमन यात्रा निकाली थी। इस यात्रा को अपार जनसमर्थन भी मिला था। पार्टी का यह जनअभियान सफलतम कार्यक्रम रहा है।

इसे भी पढें- महादेवी वर्मा को समर्पित रहा नटवर साहित्य परिषद का कवि सम्मेलन

 अब सम्राट अशोक की जयंती पर समारोह का आयोजन कर पार्टी बिहार में अपनी भविष्य की रणनीति को अमलीजामा पहनाने में एक कदम और आगे बढ़ाएगी। सम्राट अशोक की जयंती पर उनकी नीतियों और सिद्धांतों पर बातचीत होगी और विश्व को जो उन्होंने दर्शन दिया था उस पर भी चर्चा होगी। समारोह को लेकर रालोजद नेताओं में उत्साह है और बिहार के सभी जिले से बड़ी तादाद में लोग हिस्सा लेंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.