Hindustani Awam Morcha
राजनीति

संजर आलम बने हम के प्रदेश महासचिव

Hindustani Awam Morcha : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से0) के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री ने पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए संजर आलम को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। यह जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र त्रिपाठी ने दी ।
प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर संजर आलम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार में मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान, पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार, प्रफुल्ल मांझी,प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री, प्रफुल्ल चंद्रा, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष रत्नेश पटेल एवं पार्टी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त की ।

Read Also: नहीं रहे सीमांचल पत्रकारिता के स्तंभ गंगा प्रसाद चौधरी, पत्रकारों में शोक की लहर

संजर आलम (Hindustani Awam Morcha) ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जिस विश्वास के साथ मुझे यह दायित्व दिया गया है, तो मेरी पहली प्राथमिकता तिरहुत प्रमंडल और उत्तर बिहार में ज्यादा से ज्यादा संगठन की मजबूती करने की होगी । हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के मुख्यमंत्री काल में लिए गए जनकल्याणकारी 34 निर्णय को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को तिरहुत प्रमंडल और उत्तर बिहार में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के साथ-साथ संगठन की मजबूती हमारी प्राथमिकता होगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.