बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ सिवान के बैनर तले न्याय रथ यात्रा का पवित्र बंधन मैरिज हॉल में भव्य स्वागत किया गया। साथ ही स्थानीय 6 किलोमीटर ...
राजनीति

सरपंच संघ ने निकाली न्याय रथ यात्रा, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

गांधी जी एवं प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को किया कोटि-कोटि नमन। ग्रामीण न्यायकर्ता के साथ अन्याय कर रही है सरकार-आमोद निराला।
गांधीगिरी आंदोलन से मांगे पूरी नहीं होने पर करो या मरो नारों को किया जाएगा बुलंद – किरण देव यादव
ग्राम कचहरी के गाइडलाइन पंचायती राज नियमावली को धरातल पर उतारे सरकार – पुष्पेंद्र ठाकुर
हमारी मांगे पूरी हो-चाहे जो मजबूरी हो, लड़ेंगे जीतेंगे – वशिष्ठ सुनील



सिवान,संवाददाता। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ सिवान के बैनर तले न्याय रथ यात्रा का पवित्र बंधन मैरिज हॉल में भव्य स्वागत किया गया। साथ ही स्थानीय 6 किलोमीटर पदयात्रा कर सीवान अवस्थित गांधी मैदान तक न्याय यात्रा कड़ी धूप में पहुंची, जहां गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी जी एवं प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को कोटि-कोटि नमन किया गया।
न्याय रथ यात्रा के इस कार्यक्रम में आए अतिथियों को अंगवस्त्र पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। न्याय यात्रा सम्मेलन सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह एवं मंच संचालन सुनील कुमार तिवारी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आमोद कुमार निराला ने कहा कि 11 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम कचहरी को सशक्त करने के लिए न्याय यात्रा का पूरे बिहार में ऐतिहासिक स्वागत समर्थन मिल रहा है। उन्होंने सभी को धन्यवाद भी दिया।

इसे भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र 2023 – गज पर आएंगी मां दुर्गा, प्रस्थान चरणायुध (मुर्गे) पर
प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अब तक गांधी जी तरीके से आंदोलन चल रहा है। यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो भगत सिंह के रास्ते इंकलाब जिंदाबाद एवं गांधी जी के करो या मरो नारों को बुलंद किया जाएगा। श्री यादव ने “अब आंदोलन जीत लेंगे लोग हमारे ग्राम कचहरी के, लड़ेंगे जीतेंगे, अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है, नारों को बुलंद किया।

Read also- पितृपक्ष विशेषः कुंडली के पितृ ऋण दोष दूर करने के कुछ आसान उपाय
संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर ने कहा कि सरकार ग्राम कचहरी के गाइडलाइन, पंचायती राज अधिनियम एवं गांधी जी के सपनों को धरातल पर उतारे। महासचिव सुनील तिवारी ने कहा कि हम सभी सम्मानित पंच, उपसरपंच, सरपंच एकजुटता के बल पर सरकार को झुका के रहेंगे।

इसे भी पढें- पितृपक्ष विशेष- मोक्ष के लिए एक दिन से एक सप्ताह तक के श्राद्ध का विधान
आईटी सेल उपाध्यक्ष वशिष्ठ निषाद ने कहा कि हमारी मांगे पूरी करो, चाहे जो मजबूरी हो। संघर्ष के बल पर ही सफलता मिलेगी। अध्यक्ष संबोधन में जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।
सारन जिला अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह, सिवान जिला सचिव कमलेश पटेल, राजू कुमार रजक, वीरेंद्र सिंह, तारा यादव, खुर्शीद आलम, झगरु यादव, रविंद्र सिंह, मनोज जायसवाल, अरमान भाई, दिलीप सिंह, श्वेता तिवारी, ममता देवी, ध्रुव शंकर महतो आदि ने चट्टानी एकता का परिचय देते हुए न्याय यात्रा को पुरजोर समर्थन किया एवं सरकार से जल्द से जल्द मांगें पूरी करने की मांग की।साथ ही कहा कि अगर ऐसा न हुआ तो जल्द ही जुझारू आंदोलन चलाया जाएगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

One Reply to “सरपंच संघ ने निकाली न्याय रथ यात्रा, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *