राष्ट्रीय लोक जनता दल सम्राट अशोक की जयंती पर भव्य आयोजन करने जा रहा है। जयंती समारोह 28 मार्च को पटना के बापू सभागार में सुबह ग्यारह बजे...
राजनीति

विरासत बचाओ, नमन यात्रा के बाद शुरू होगा रालोजद का सदस्यता अभियान

पटना, संवाददाता। अब दूसरे राज्यों में रालोजद का सदस्यता अभियान शुरु होगा। राष्ट्रीय लोक जनता दल विरासत बचाओ नमन यात्रा के समापन के बाद बिहार और दूसरे राज्यों में सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी। पार्टी नेता फजल इमाम मल्लिक ने यह जानकारी दी है। मल्लिक ने बताया कि बिहार में बड़ी तादाद में लोग रालोजद की सदस्यता ग्रहण करना चाह रहे हैं। लेकिन पार्टी का सारा ध्यान अभी विरासत बचाओ नमन यात्रा पर है। मल्लिक ने कहा कि यात्रा के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा झूठ और पाखंड की सियासत का पर्दाफाश कर बिहार के लोगों को आगाह कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्श और मूल्यों से समझौता कर बिहार के उन हाथों में ही गिरवी रखने की साजिश रच रहे हैं, जिन्होंने बिहार को अराजकता और अंधेरे मं ढकेला था।

 मल्लिक ने बताया कि पहले चरण की यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह देखने के लायक था। लोग रालोजद की सदस्यता के लिए लगातार संपर्क कर रहे हैं। बिहार के अलावा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बंगाल और झारखंड सहित दूसरे राज्यों के लोग भी सदस्यता अभियान चलाने और प्रदेश इकाई के गठन को लेकर उत्साहित हैं। मल्लिक ने बताया कि बिहार में सदस्यता अभियान के बाद दूसरे प्रदेशों में पार्टी के संगठन को खड़ा करने पर रालोजद विचार कर रहा है। लेकिन फिलहाल पार्टी का सारा ध्यान विरासत बचाओ नमन यात्रा पर है।

  यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत बुधवार से होगी और समापन 20 मार्च को अरवल में होगा। यात्रा के पहले चरण की शुरुआत 28 फरवरी को पश्चिम चंपारण के बापू आश्रम से हुई थी और छह मार्च को सीवान में संपन्न हुआ था। पहले चरण में श्री कुशवाहा ने 13 जिलों में सैंकड़ों जनसभाओं को संबोधित कर महागठबंधन के झूठ और पाखंड को उजागर किया था।

 मल्लिक के मुताबिक दूसरे चरण में श्री कुशवाहा 16 जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और लोगों को बताएंगे कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने विरासत को गिरवी रख कर दबे-कुचले, वंचितों, शोषितों, लव-कुश, अतिपिछड़ा, महादलित, अकलीयत और सामान्य जाति के लोगों के साथ विश्वासघात कर बिहार को फिर से अंधेरे और आराजकता में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम और हमारी पार्टी अपनी विरासत को गिरवी रखे जाने का पुरजोर विरोध करेंगे। वर्तमान सत्ता और व्यवस्था के वंचितों और शोषितों की विरासत के साथ किए गए खिलवाड़ के खिलाफ हम संघर्ष करेंगे ताकि महात्मा गांधी, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लोहिया, जेपी के आदर्शों और मूल्यों को स्थापित किया जा सके। यात्रा के समापन के बाद पार्टी सदस्यता अभियान पर खुद को केंद्रित करेगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.