पहला चरण का विरासत बचाओ नमन यात्रा संपन्न। राष्ट्रीय लोक जनता दल की विरासत बचाओ नमन यात्रा का पहला चरण सोमवार को सिवान के बिन्दुसार में संप...
राजनीति

पहला चरण का विरासत बचाओ नमन यात्रा संपन्न : मल्लिक

पटना, संवाददाता।पहला चरण का विरासत बचाओ नमन यात्रा संपन्न। राष्ट्रीय लोक जनता दल की विरासत बचाओ नमन यात्रा का पहला चरण सोमवार को सिवान के बिन्दुसार में संपन्न हो गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शहीद चंद्रशेखर उर्फ़ चंदूजी के स्मारक पर माल्यार्पण के बाद सभा को संबोधित किया और पहला चरण का विरासत बचाओ नमन यात्रा संपन्न होने की घोषणा की।  

 रालोजद नेता नेता फज़ल इमाम मल्लिक ने यह जानकारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी। यात्रा का दूसरा चरण होली के बाद 15 मार्च से शुरू होगा और 20 मार्च को ख़त्म होगा। दूसरे चरण की यात्रा की शुरुआत नालंदा जिले से होगी और अरवल में शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद संपन्न होगी। 

Read also-जानिए क्यों मनाई जाएगी इस बार बिहार में 8 मार्च को होली

 मल्लिक ने बताया कि 28 फ़रवरी को पश्चिम चम्पारण के भितिहरवा के बापू आश्रम से उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में विरासत बचाओ नमन यात्रा शुरू हुई थी। श्री कुशवाहा यात्रा के दौरान तेरह जिलों में गए और अपने पूर्वजों को नमन किया। इस दौरान उन्होंने सैंकड़ों जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों से सरोकार बनाया। मल्लिक ने बताया कि यात्रा से लोग बड़ी तादाद में जुड़े और श्री कुशवाहा की बातों को सुना। सभी जिलों में यात्रा का ज़ोरदार स्वागत हुआ और लोगों ने श्री कुशवाहा के फैसले को सराहा और स्वागत किया। मल्लिक ने बताया कि यात्रा के दौरान दूसरे दलों के जिला और प्रदेश स्तर के सैंकड़ों नेता श्री कुशवाहा की नीतियों पर आस्था व्यक्त करते हुए रालोजद में शामिल हुए। मल्लिक ने कहा कि यात्रा में  लोग श्री कुशवाहा से मिले और वर्तमान व्यवस्था और सत्ता के खिलाफ मुखरता से आवाज़ उठाई। उन्होंने श्री कुशवाहा के जदयू छोड़ कर नया दल बनाने के फैसले का स्वागत भी किया और आने वाले दिनों में ताक़त देने का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़े- ‘ धर्मांतरितों को आरक्षण नहीं ’ के मतैक्य के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय विमर्श

 मल्लिक ने बताया कि श्री कुशवाहा ने सोमवार को मुज़फ्फ़रपुर से यात्रा शुरू की और रेवाघाट, मकेर, भेलदी, सोन्हो होते हुए सारण जिला के गढ़खा पहुंचे व जगलाल चौधरी के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। फिर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। वहां से वे कोमा एकमा होते हुए सिवान के बिन्दुसार पहुंचे थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.