नरेद्र मोदी ,शोभा देवी
राजनीति

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 16 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान

फतुहा, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का 16 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चलेगा। ये बातें भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शोभा देवी ने बताया।उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को सभी जिला कार्यालयों पर पीएम नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व की प्रदर्शनी होगी। 17 को मंदिरों में पूजन कार्यक्रम और सभी जिला केंद्रों पर नमो के जन्मदिन की बधाई का कार्यक्रम होगा। अस्पताल में फल वितरण, बूथों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम भी इसी दिन होगा।

शोभा देवी ने बताया कि 18 को जिला मुख्यालय पर नवभारत मेला, बूथों पर नमो एप डाउनलोड कराने का विशेष अभियान होगा। 19 को नमो द्वारा किए जा रहे गरीब कल्याण सेवा कार्यों के प्रति समर्पण अभियान के संकल्प को मजबूत करनाशामिल है।। 20 को नमो के 71वें जन्मदिन पर 71-71 वृक्षारोपन का कार्यक्रम सभी पंचायतों में चलेगा। 21 को जिला व मंडल केंद्रों पर महिला मोर्चा का होगा सेवा सम्मान कार्यक्रम। 22 को किसान जवान सम्मान कार्यक्रम सभी जिले में, 23 को जिला और मंडलों में होंगे अंबेडकर परिवार सम्मेलन, आयुष्मान भारत एवं अन्य योजना के लाभार्थी होंगे सम्मानित। जिला व मंडल केंद्रों पर बुजुर्गों का सम्मान कार्यक्रम होगा।

इसे भी पढ़ें – /https://xposenow.com/politics/janardan-singh-sigriwal-jdu-jdu-leader-alleges-vigilance-raids-on-my-petrol-pump-at-the-behest-of-sigriwal-14387-2021-09-15/

उन्होंने बताया कि 24 को जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान समारोह, पेंटिंग रंगोली प्रतियोगिता होगी। 25 को बस्तियों में पॉलिथीन मुक्त जागरूकता अभियान व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह का आयोजन होना है। 26 को सभी बूथों पर मन की बात सुनने का कार्यक्रम। नमो एप पर प्रधानमंत्री की वर्चुअल प्रदर्शनी। 27 को जन वितरण प्रणाली की दुकानों को राशन बैग वितरण अभियान। 28 को रक्तदान शिविर, युवा मोर्चा द्वारा सभी जिला मुख्यालयों पर होगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 29 को ओबीसी मोर्चा द्वारा शक्ति केंद्रों पर लाभार्थी एवं बुजुर्गों का सम्मान समारोह होना है। 30 को स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद परिवारों के साथ मिलन समारोह। 1 अक्टूबर को नदियों-घाटों की साफ-सफाई कार्यक्रम 71 स्थलों पर चलेगा। 2 को बूथ स्तर पर गांधी जयंती पर स्वच्छता कार्यक्रम, मूर्तिकारों को सम्मानित करने तथा खाद्य एवं स्थानीय पौधों को प्रोत्साहन करने का काम होगा। 3 को मत्सयजीवी के कार्यक्रमों को प्रोत्साहन और आयोजन। 4 को दिव्यांग खिलाड़ियों का सम्मान समारोह तथा क्वीज, निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 5 को विधानसभा अनाथालय में दिव्यांगों के लिए सेवा कार्यक्रम। 6 को मंडलों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन और 7 को प्रधानमंत्री जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन समारोह होगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.