सेवा और समर्पण कार्यक्रम के समापन पर निकाली गई नाव यात्रा। फतुहा में आज सेवा और समर्पण कार्यक्रम के समापन पर नाव यात्रा निकाली गई। गौरतलब ...
राजनीति

नाव यात्रा निकाल कर सेवा और समर्पण कार्यक्रम का किया गया समापन

सेवा और समर्पण कार्यक्रम के समापन पर निकाली गई नाव यात्रा
फतुहा, संवाददाता। फतुहा में आज सेवा और समर्पण कार्यक्रम के समापन पर नाव यात्रा निकाली गई। गौरतलब है कि फतुहा संगठन, जिला बाढ़, फतुहा नगर मंडल द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस पर 20 दिवसीय सेवा और समर्पण कार्यक्रम मनाया रहा था। आज इसी का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया था इसी अवसर पर नाव यात्रा निकाली गई थी। Read also- चार प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है ड्रीम नेशन

फतुहा नगर मंडल में समापन कार्भायक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष शोभा देवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था । वहीं कार्यक्रम का संचालन फतुहा नगर महामंत्री श्याम किशोर ने किया। 20 दिन के इस कार्यक्रम को भाजपा पूरे देश में मना रही थी। और इस 20 दिन के प्रत्येक दिन विशेष थीम पर आधारित था।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक द्वारा नाव यात्रा निकालकर इस समर्पण कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश मंत्री राणा राजेंद्र पासवान बुनकर, प्रकोष्ठ के प्रवक्ता भास्कर लाल पटवा, नगर मंडल कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के नगीना साहनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका अग्रवाल, महिला मोर्चा महामंत्री पूनम केशरी, मुकेश साहनी एवं मत्स्यजीवी के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित हुए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.