पटना नगर निगम का मेयर फिर से एक बार सीता साहू ही होंगी। इस बार चुनाव में मेयर पद के लिए सीता साहू ने फिर से जीत हासिल की है। सीता साहू को ...
राजनीति

पटना नगर निगम की फिर मेयर बनी सीता साहू ,रेशमा चंद्रवंशी बनी उपमहापौर

पटना, संवाददाता। पटना नगर निगम का मेयर फिर से एक बार सीता साहू ही होंगी। इस बार चुनाव में मेयर पद के लिए सीता साहू ने फिर से जीत हासिल की है। सीता साहू को कुल 1,54,791 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर महजबीं रहीं, जिन्हें इस बार के चुनाव में 75,185 वोट आया है। अन्य प्रत्याशियों में विनिता सिंह को 64,682, माला सिन्हा को 26,508, पुष्पलता देवी को 13,503, बिनीता कुमारी को 9743 रत्ना पुरुकयस्था 8,351, श्वेता झा को 5429 वोट मिले हैं। 

वहीं, डिप्टी मेयर पद पर रेशमी चंद्रवंशी ने जीत हासिल की है। इन्होंने अंजना गांधी को चुनाव में मात दी है। महापौर पद के लिए 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे l इस बार 70 सालों बाद राज्य में पहली बार सीधे जनता मेयर और डिप्टी मेयर चुन रही थी। इससे पहले वार्ड पार्षद चुनते थे। इस चुनाव में 32 महापौर और 16 उप महापौर प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

इसे भी पढ़ें- वर्ष 2023 में खुलेंगे कई नए कारखाने :  समीर महासेठ

गौरतलब हो कि 23 जिलों के 17 नगर निगम क्षेत्र, दो नगर परिषद क्षेत्र और 49 नगर पंचायतों का परिणाम आज घोषित किया गया है। इसको लेकर 28 दिसंबर को 1665 पदों पर मतदान हुआ था, जिसमें 1529 वार्ड पार्षद, 68 उप मुख्य पार्षद, 68 मुख्य पार्षद पद के लिए किस्मत आजमा रहे थे। इस बार कुल 11127 प्रत्याशी मैदान में अपना किस्मत आजमा रहे थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.