प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुदर्शन कुमार,सोनपुर,
राजनीति

सोनपुर : पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार से काटा जाएगा एनआर रसीद

   

सभी पदों के लिए  अलग-अलग होगा काउंटर, महिलाओं के लिए विशेष काउंटर की व्यवस्था।सोनपुर, विश्वनाथ सिंह। सोनपुर प्रखण्ड में पंचायत चुनाव को लेकर आगामी 3 नवम्बर को छठे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर  नाजिर रसीद सोमवार से काटा जाएगा। इस बात की जनकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुदर्शन  कुमार ने बताया कि 4 अक्टूबर  से 11 अक्टूबर तक एनआर रसीद काटा जाएगा । वही 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 16 अक्टूबर को स्क्रूटिनी होगी जबकि 18 अक्टूबर को नाम वापस लिए जाएंगे।

 सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में कुल महिला 77961 मतदाता है जबकि 86561 मतदाता पुरुष हैं। वही एक किन्नर मतदाता भी है। कुल 1लाख 64 हजार 523 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। नामांकन दाखिल करते वक्त 1 व्यक्ति प्रस्तावक, जबकि 2 लोग गवाह बनाए जाएंगे। पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, इसको लेकर समुचित तैयारियां कर ली गयी है। प्रखण्ड में बने नजारत ऑफिस से अपना रसीद कटवा सकते है,  वैसे भीड़ न हो एनआर के लिए पदवार काउंटर बनाया गया है। महिला के लिए विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई है, जहाँ केवल महिला उम्मीदवार किसी भी पद के लिए नाजिर रसीद ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य,  ग्राम पंचायत पंच के लिए सामान्य वर्ग के लिए 250 रुपया तथा आरक्षित कोटि के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग व महिलाओं के लिए 125 रुपया निर्धारित किया गया तथा मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति, के अनारक्षित पदों के लिए एक हजार और आरक्षित कोटि के लिए अनुसूचित जाति,  अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग तथा महिलाओं के लिए पांच सौ रुपया निर्धारित किया गया है।

Read also- बिहार राज्य पंचायत परिषद ने मनाया गांधी जयंती समारोह

जो उम्मीदवारों आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं, उनके पास जाति प्रमाण पत्र रहना अनिवार्य है। वही पंचायती राज पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में छठे चरण के 3 नवंबर के दिन मतदान होग। इसमें सोनपुर प्रखंड के 23 पंचायत में कुल 23 मुखिया, 23 सरपंच जबकि पंचायत समिति सदस्य के 30 पद है। वहीं वार्ड सदस्य और पंच के लिए 301 पद पर मतदान होगा।


watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 उन्होंने यह भी बताया कि मुखिया प्रत्याशी प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे,  जबकि सरपंच पद पर उप प्रमुख कार्यालय में और  प्रमुख कार्यालय में पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल होगा। बाएं बरामदे पर वार्ड सदस्य और दाहिने बरामदे पर पंच सदस्य अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे जहां पंचायतवार टेबुल की व्यवस्था की गई है। सोनपुर में 3 जिला परिषद का पद है, जिसका नामांकन पत्र अनुमंडल कार्यालय में दाखिल होगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.