विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने आज कहा कि सत्ता के लिए बेतरह छटपटा रहा विपक्ष अब छात्रों के कंधों पर ब...
Breaking News राजनीति

लाठी में तेल पिलाने के मंसूबों को छात्रों ने किया ध्वस्त,बिहार बंद असफल : राजीव रंजन

बिहार बंद असफल । पटना,संवाददाता। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने आज कहा कि सत्ता के लिए बेतरह छटपटा रहा विपक्ष अब छात्रों के कंधों पर बंदूक रख सरकार पर निशाना साधने की कोशिशों में जुटा है। इन्होंने आज छात्रों के विरोध प्रदर्शन को हाईजैक कर अपना उल्लू सीधा करने की भरपूर कोशिश की, जिसे छात्रों ने अपनी समझदारी से पूरी तरह धराशायी कर दिया।

 उन्होंने कहा कि सबेरे से राजद-कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेता छात्रों के भेष में बिहार बंद के नाम पर उत्पात मचाने के अपने पुराने खेल में जुट चुके थे। इनकी मंशा छात्रों के नाम पर पूरे बिहार को हुडदंग की आग में झोंकना था। कई जगहों पर इन्होंने आगजनी और तोड़-फोड़ जैसे अपने पसंदीदा कामों को अंजाम देना शुरू भी कर दिया था। लेकिन पुलिस प्रशासन की सक्रियता और छात्रों की सूझ-बुझ ने इनके इरादों पर पानी फ़ेर दिया। इनकी साजिशों को भांपते हुए छात्रों ने खुद को इस बंदी से अलग कर लिया और बिहार बंद असफल रहा।

Read also विपक्ष के मंसूबों पर फिरा पानी, छात्रों ने बंद को नकाराः मनोज मनु

 श्री रंजन ने कहा कि रेलमंत्री द्वारा छात्रों की मांगे मान लिए जाने के बाद बंदी का ऐसे भी कोई औचित्य नहीं था। खान सर जैसे कई कोचिंग संचालकों ने भी सभी से आज के दिन किसी भी प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील भी की थी। इसी के परिणामस्वरूप अधिकांश छात्र बाहर नहीं निकले और बंदी खुद ब खुद बंद हो गयी।

Get Corona update here

 भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने छात्रों से शान्ति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इतिहास उठा कर देखें तो राजद-कांग्रेस जैसे दलों ने कभी भी छात्रहित की परवाह नहीं की। इनके नेता कहते थे कि लोग पढ़-लिख जाएंगे तो हमें वोट क्यों देंगे। इसीलिए इन्होंने अपने राज में बिहार की शिक्षा व्यवस्था को ही ध्वस्त कर दिया। आज भी उनकी मंशा सिर्फ छात्रों को मोहरा बना कर अपनी राजनीति चमकाने भर की है। बिहार के छात्रों से मेरा आग्रह है कि इनके चक्कर में पड़ कर अपना भविष्य और अन्य बिहारवासियों के जानोमाल को दांव पर न लगायें। एनडीए सरकार छात्रों की अपनी सरकार है। उनकी हर समस्या का निदान किया जाएगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.