बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने बुधवार को कहा कि महात्मा गांधी, जय प्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, पंडित दीनदयाल जी न...
राजनीति

भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले संविधान बचाने की बात कर रहे : विजय सिन्हा

पटना, संवाददाता। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने बुधवार को कहा कि महात्मा गांधी, जय प्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, पंडित दीनदयाल जी ने जाति विहीन समाज और  भ्रष्टाचारमुक्त राष्ट्र बनाने की बात कही थी, लेकिन आज अकूत संपत्ति बनाने वाले संविधान की बात करते हैं। उन्होंने मदरसा को  लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इसमें लगे पदाधिकारियों की भी जांच होनी चाहिए।

 भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनने के बाद उन्होंने कहा कि आज समाजवाद का चोला ओढ़कर संविधान की धज्जी उड़ा रहे और संविधान बचाने की बात कर रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि संविधान के भाग तीन में भगवान राम, मां जानकी और लक्ष्मण की तस्वीर है और उनके नेता रामचरितमानस पर प्रश्न उठाकर करोड़ों हिंदुओं की भावना के साथ खेल रहे। उस दौरान कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसे भी पढें- सरस्वती पूजा : 2023 में कब है वसंतपंचमी ? क्या है सरस्वती पूजा की विधि

 उन्होंने कहा कि आज स्वर्णों को गाली दे रहे और महाराणा प्रताप का स्वाभिमान दिवस मना रहे है। उन्होंने कहा कि सेना पर सवाल उठने वाले अब संविधान बचाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने जंगल राज लाकर बिहार में जातीय उन्माद फैलाने का खेल खेला और धार्मिक भावनाएं भड़काई वे आज संविधान बचाने की बात कर रहे।

इसे भी पढें-महाराणा प्रताप जन्म दिवस को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगाः मुख्यमंत्री

भाजपा नेता विजय सिन्हा ने महागठबंधन के नेताओं को अति पिछड़े के नाम पर नौटंकी बंद करने की नसीहत देते हुए कहा कि अति पिछड़े को सीएम और उप मुख्यमंत्री बना दें। उन्होंने मदरसा पर पटना हाई कोर्ट के राज्य के 2459 अनुदानित मदरसों की जांच के आदेश पर प्रसन्नता जाहिर करते  हुए कहा कि इसमें लिप्त अधिकारियों की भी जांच होनी चाहिए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.