Ashwani Kumar Chaubey
राजनीति

टेस्टिंग, ट्रैकिंग एवं ट्रीटमेंट है मूल मंत्र: Ashwani Kumar Chaubey

भागलपुर. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री Ashwani Kumar Chaubey ने कहा कि हाल के दिनों में कोरोना के मामलों में खासा इजाफा हुआ है। यह चिंता का विषय है। केंद्र ने राज्यों को टेस्टिंग, ट्रैकिंग एवं ट्रीटमेंट पर अधिक फोकस करने को कहा गया है। कोरोना के विरुद्ध जंग में यह एक मूल मंत्र हैं। इसका पालन सख्ती से करने को निर्देशित किया गया है।
Also Read पप्पू यादव ने नक्सली हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भागलपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भागलपुर में कोरोना की मौजूदा स्थिति एवं टीकाकरण की भी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने कहा किसी भी सूरत में ढिलाई नहीं बरतनी है। लापरवाही से ही कोरोना के मामले बढ़े हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जागरूकता फैलाएं। और सख्ती बढ़ते। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने मेडिकल कॉलेज में बन रहे सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के कार्य प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगस्त में हर हाल में ओपीडी की व्यवस्था यहां शुरू हो जानी चाहिए। उन्होंने मई में ही न्यूरोलॉजी की ओपीडी शुरू करने को निर्देशित किया।
Also Read वायुयान सफर में पत्रकारों को रेलवे की तरह सुविधा दिलाने का पहल करेगा IFWJ

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे के प्रयास से भागलपुर को बहुत जल्द केंन्द्र सरकार द्वारा छह मंजिला सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मिलने जा रहा है। यह अस्पताल भागलपुर वासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात होगी। इस हॉस्पिटल में 8 विभाग न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, कार्डियो सर्जरी, गैस्ट्रोलॉजि, नेफ्रोलॉजी, ओर्थपेडीक, गायनोकॉलोजी का सुपर स्पेशलिटी इलाज संभव हो जाएगा। जिससे भागलपुर वंचित था।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री माध्यम से दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एकीकृत रोग नियंत्रण कार्यक्रम के एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्लेटफार्म के लॉन्चिंग पर भागलपुर से केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे जुड़े। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे डेटा की एक आसान पहुंच और उपलब्धता होगी।आत्मनिर्भर होने के करीब ले जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लोगों की समस्याएं सुनी इसके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

पैतृक गांव में चल रहे अष्टयाम कीर्तन में सम्मिलित हुए

भागलपुर दौरे के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे अपने पैतृक गांव दरियापुर डीह पहुंचे। वहां चल रहे अष्टयाम में सम्मिलित हुए। सभी के बेहतर स्वास्थ्य, सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.