मनेर में ईट भट्टा की दिवार गिरने से हुई मजदूर की मौत के बाद एटक बिहार के राज्य महासचिव ग़ज़नफ़र नवाब ने मांग की है कि मृतक मजदूर के आश्रित...
राजनीति

मनेर ईंट भट्ठे की दीवार के नीचे दवे मजदूरों को 15 लाख मुआवजा मिलेः ग़ज़नफ़र नवाब

पटना, संवाददाता। मनेर में ईट भट्टा की दिवार गिरने से हुई मजदूर की मौत के बाद एटक बिहार के राज्य महासचिव ग़ज़नफ़र नवाब ने मांग की है कि मृतक मजदूर के आश्रितों को 15 लाख की मुआबजा राशि दी जाए।

 श्री ग़ज़नफ़र ने कहा कि कल मनेर में जिस तरह से ईट भट्ठा की घटना हुई वह न केवल आहत करने वाली है बल्कि यह एक उदाहरण है कि ईंट भट्ठे में मजदूर किन ख़तरों के बीच काम करते हैं। तमाम ईंट भट्ठे में सुरक्षा मापदंड के साथ खिलवाड़ तो किया जा रहा है, साथ ही साथ मजदूरों के स्वास्थ्य के साथ भी भयंकर खिलवाड़ हो रहा है।

इसे भी पढ़ें –बोर्ड परीक्षार्थी छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी सह गजल संध्या

 उन्होंने कहा कि यही कारण है कि भट्ठे की मोटी दीवार भी गिर गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से एटक बिहार  मांग करती है कि सभी ईंट भट्ठे की सुरक्षा मानक की जांच हो साथ ही साथ सभी मृतक मजदूरों के आश्रितों को 15 लाख रुपए का मुआवजा दे।  उन्होंने कहा कि साथ ही नियोक्ता भी उसे उचित मुआवजा दे। जिसमें बिहार के एक मजबूत एवं झारखंड के तीन मजदूर सामिल हैं। सभी घायल मजदूरों के ईलाज की उत्तम व्यवस्था नियोक्ता करे और घायल मजदूर जबतक पूर्ण रूप से ठीक हो कर काम करने के हालत में न आ जाएं तब तक के लिए उसे सवैतनीक अवकाश दिया जाए।

इसे भी पढ़ें- श्रीराम को सत्य इन्दिरा फाउंडेशन ने दिया अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मान 

ग़ज़नफ़र नवाब ने कहा कि इस हादसा की उचित जांच की जाए एवं ईंट भट्ठे के मालिक पर FIR  भी दर्ज किया जाए। उन्होंने आगे यह भी कहा कि सरकार मजदूरों के प्रति संवेदनशील हो कर उचित कदम उठाए। श्र नवाब ने कहा कि मजदूरों के हित के लिए एटक हमेंशा से संघर्ष करता रहा है। आगे भी मजदूरों के हितों और उनकी उचित मांगों के लिए संघर्ष करता रहेगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.