Lalan Singh
राजनीति

ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर फतुहा जदयू में खुशी की लहर


फतुहा। मुंगेर सांसद Lalan Singh को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर फतुहा जदयू में खुशी की लहर है। अनुरोध कुमार, रामकिष्टो सिंह, सतपाल सिंह आजाद, रंधीर यादव, सत्येन्द्र यादव, राजू कुमार, सुधीर पासवान, अमरेन्द्र कुमार, मुन्ना यादव, सुधीर कुमार वर्णन, अभय सिंह, शंकर तांती सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि Lalan Singh के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी और मजबूत होगी।

Read Also: संजय चौधरी बने भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद के उपाध्यक्ष

आपको बता दें ललन सिंह जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए। जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह के नाम पर मुहर लगी। नीतीश कुमार ने ललन सिंह के नाम पर पहले ही फैसला कर लिया था। अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उनके नाम पर मुहर लग गई।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.