Nitish Kumar
राजनीति

प्रदेश लौटने वालों के लिए क्वारंटाइन सेंटर के साथ रोजगार की भी व्यवस्था होगी : Nitish Kumar

पटना. Nitish Kumar से 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने मुलाकात की, मुख्यमंत्री प्रशिक्षु पदाधिकारियों में अनिल कुमार, सुमित कुमार, प्रियंका रानी, दीपक कुमार, सौरभ यादव, खुशबू गुप्ता, प्रीति, समीर सौरभ,कुमार अनुराग, स्पर्श गुप्ता एवं यतीन्द्र कुमार पाल शामिल थे।
प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी ने अपने अनुभव की संक्षेप में जानकारी दी। आप सब जानते हैं कि वर्ष 2019 के अंत में दुनिया में और 2020 के मार्च महीने में भारतवर्ष में कोविड-19 को लेकर चर्चा शुरू हो गयी थी। उसके बाद लकडाउन का पीरियड शुरू हो गया।

Read Also : PM Modi के बुलावे पर कार्यक्रम छोड़ अश्विनी कुमार चौबे दिल्ली रवाना

राज्य सरकार की तरफ से लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाई गयी। बाहर से आने वाले लोगों के लिए क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था की गयी। साथ ही उनके लिये यहाॅ काम के अवसर निकाले गये। पिछले कुछ समय से कोरोना के मामलों में काफी कमी आ गयी थी लेकिन पुनः एक बार फिर से वृद्धि शुरू हो गयी है। आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके कारण काम बंद होगा तो एक बार फिर लोग वापस अपने प्रदेश आयेंगे। उनके लिए क्वारंटाइन सेंटर के साथ-साथ उनके रोजगार का भी प्रबंध किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच होगी और रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उन्हें कुछ दिनों तक अलग रखा जाएगा। दुनिया के अन्य देशों की तुलना में कोरोना संक्रमण से होने वाली मृत्यु की दर भारत में कम है। कोरोना संक्रमण में भारत का औसत डेथ रेट 1.3 है, जबकि बिहार का 0.5 है। टेस्टिंग के मामले में प्रति 10 लाख की संख्या पर देश की औसत जांच दर से बिहार में 8 हजार ज्यादा जांच कराई गयी। वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद जांच की संख्या में काफी कमी आ गयी थी, जिसको देखते हुए हमने बैठक कर जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रति सजगता एवं जन जागरूकता के कारण बिहार में कम लोग प्रभावित हुए हैं। हम सभी लोगों का दायित्व है कि वैक्सीनेशन का काम तेजी से हो। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के बाद भी पुनः कोरोना टेस्ट कराना आवश्यक है। एक साल बाद फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं इसलिए हम सभी को सचेत रहना है। लोगों को मास्क का प्रयोग करने, हाथ साफ रखने सहित हर जरूरी सलाह दी जा रही है। ऐसी स्थिति में आपका दायित्व महत्वपूर्ण हो जाता है।

सरकार की पहल एवं प्राथमिकताओं पर आपकी पूर्ण संवेदनशीलता रहनी चाहिए : मुख्यमंत्री


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने वर्ष 2016 में सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल, हर घर तक बिजली का कनेक्शन, हर घर शौचालय, हर घर तक पक्की गली- नाली के निर्माण का काम शुरू कराया। इनके रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी। महिलाओं के लिए सभी सरकारी सेवाओं में आरक्षण का प्रावधान किया गया। नये मेडिकल कलेज, इंजीनियरिंग कलेज आदि शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की गयी ताकि लोगों को पढ़ने के लिए मजबूरी में बाहर नहीं जाना पड़े। सड़कों, पुलों, भवनों आदि के रखरखाव की जिम्मेवारी विभागों को सौंपी गयी। इस कार्यकाल में सात निश्चय पार्ट-2 के तहत लोगों के साथ-साथ पशुओं के इलाज की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गयी है। आप सभी जब ट्रेनिंग से लौटकर आइयेगा तो इन चीजों को देखिएगा।

पर्यावरण के प्रति लोगों में जागृति लाने के लिए वर्ष 2020 में 24,000 करोड़ रूपये की लागत से जल-जीवन-हरियाली योजना शुरू की गयी। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जल संरक्षण की दिशा में भी काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गंगा नदी का पानी गया, बोधगया, नवादा एवं राजगीर में पहुंचाने का काम भी चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभ से ही हमने न्याय के साथ विकास के संकल्प के साथ काम करना शुरू किया। इसका मतलब है हर इलाके का विकास और समाज के हर तबके का उत्थान। यही हमारा सिद्धांत है। मैं आप सबसे यही उम्मीद करूंगा कि आप सब जब लौटकर आयें तो इन सब चीजों पर नजर रखें। विकास कार्यों को हर सूरत-ए-हाल में मेनटेन रखना है। सात निश्चय योजना के तहत नई तकनीक के उपयोग की जानकारी के लिए युवाओं को ट्रेनिंग दी गयी है।

अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाए गये अभियान, महिला सशक्तिकरण के लिये किये गये प्रयासों से संबंधित जानकारी इन्हें उपलब्ध करायें। इस संबंध में प्रािक्षु अधिकारियों को एक-एक प्रति उपलब्ध कराएं ताकि इन्हें सभी चीजों की जानकारी हो सके। ये जब लौटकर आयंे तो अपनी समझ और अनुभव के आधार पर बिहार को विकसित बनाने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। बिहार में आबादी सघन है, जबकि क्षेत्रफल इसकी तुलना में कम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2012 में हमने अध्ययन कराया तो ये जानकारी सामने आयी कि पति-पत्नी में यदि पत्नी मैट्रिक पास है तो देश का औसत प्रजनन दर 2 था, जबकि बिहार का भी 2 है। पत्नी अगर इंटर पास थी तो देश का प्रजनन दर 1.7 था, जबकि बिहार का 1.6 था। इसके बाद हमलोगों ने लड़कियों को कम से कम इंटर तक पढ़ाने का निर्णय लिया और इस दिशा में कई काम किये गये।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आप सब जब लौटकर वापस आयेंगे तो पुनः एक बैठक कराई जायेगी। आपसे यही उम्मीद है कि आप अपनी समझ और अनुभव से समाज को आगे बढ़ायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की पहल एवं प्राथमिकताओं पर आपकी पूर्ण संवेदनशीलता रहनी चाहिए। समझ को विकसित करियेगा तो समाज आगे बढ़ेगा। देश के साथ-साथ बिहार को भी विकसित बनाना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.