विपक्षी एकता बैठक पर तंज कसते हुए विकासशील स्वराज पार्टी के नेता राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रेम कुमार चौधरी ने कहा है कि बिहार सरकार के मु...
राजनीति

बिहार में जल्द ही होगा एक मजबूत राजनीतिक समीकरण : प्रेम कुमार चौधरी

राष्ट्रीय लोक जनता दल प्रमुख से मिले विकासशील स्वराज पार्टी के नेता।बन सकता है नया राजनीतिक समीकरण। पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। बिहार की राजनीतिक हालात और 23 जून शुक्रवार को होने वाली विपक्षी एकता बैठक पर तंज कसते हुए विकासशील स्वराज पार्टी के नेता राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रेम कुमार चौधरी ने कहा है कि बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार की अंतरात्मा मर चुकी है। उन्हें राज्य की चिंता नहीं है। उन्हें सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है और उसके लिए वह किसी भी हद तक समझौता करने को तैयार हैं। चाहे वह व्यक्तिगत मानसम्मान की बात हो या राज्य वासियों की मानसम्मान की बात हो।

प्रेम कुमार चौधरी ने बताया कि आज हमारी पार्टी के नेताओं की बैठक राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के साथ हुई है जिसमें राज्य के माली हालात पर काफी विस्तार से चर्चा हुई तथा आगामी 2024 लोकसभा आम चुनाव को लेकर रणनीति तथा गठबंधन को लेकर विमर्श हुआ। बिहार को इस अघोषित जंगलराज से मुक्ति दिलाया जाने पर विस्तार से बातचीत हुई है।

Read also- प्रिंट मीडिया पर पाठकों का भरोसा आज भी बरकरार : सुशील कुमार सिंह

उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य में एक नए और मजबूत राजनीतिक समीकरण दिखाई देगा। बिहार की जनता को एक मजबूत विकल्प मिलेगा जिसके द्वारा राज्य में समतामूलक समाज का निर्माण हो सकेगा। अति पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को सामाजिक भागीदारी मिलेगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.