तीसरा मोर्चा के गठन पर बोले निखिल कुमार।छपरा पहुंचे केरल एवं नागालैंड के पूर्व राज्यपाल औऱ कांग्रेस के नेता डॉक्टर निखिल कुमार ने आज एक प्र...
राजनीति

तीसरा मोर्चा अपनी पहचान जरूर बनाएगाःनिखिल कुमार

तीसरा मोर्चा के गठन पर बोले निखिल कुमार। छपरा, प्रखर प्रणव। छपरा पहुंचे केरल एवं नागालैंड के पूर्व राज्यपाल औऱ कांग्रेस के नेता  डॉक्टर निखिल कुमार ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केंद्र में मोदी सरकार के विरुद्ध जमकर आरोप लगाए। उन्होंने मोदी के विदेश नीति से लेकर नोटबंदी तक के बारे में विस्तार से बात करते हुए कहा कि मोदी हर मायने में फेल हैं और झूठ बोलने में महारत हासिल है।

 उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज मुद्रास्फीति की दर जो है वह काफी कम हो गई है और इसका जिम्मेदार सीधे तौर पर नरेंद्र मोदी ही हैं। इसके साथ ही पेट्रोल डीजल और सरसों के तेल के दाम बढ़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब कच्चा तेल $132 प्रति बैरल था तब पेट्रोल की कीमत 62 रुपये थी। आज कच्चे तेल की कीमत $72 प्रति बैरल है तब पेट्रोल की कीमत110 रुपये प्रति लीटर है।

Read also- औरंगाबाद के राजेन्द्र बाल उद्यान में स्थापित होगी राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा

 मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि आज सभी देश से रिश्ते खराब होते जा रहे हैं, आज भूटान और नेपाल जैसे देश से भी रिश्ते ठीक नहीं है। मोदी के विदेश यात्राओं के खर्च पर निखिल कुमार ने भी करारा व्यंग्य कसा। वहीं यूपी में चुनाव के सवाल पर निखिल कुमार ने कहा कि आज एक सर्वेक्षण में जोगी जी की लोकप्रियता 82 प्रसेंट है जबकि प्रियंका गांधी की 17 परसेंट। उसके बाद अखिलेश और उसके बाद मायावती। जिस तरह से प्रियंका गांधी की लोकप्रियता बढ़ रही है वह दिन दूर नहीं, जब प्रियंका गांधी योगी जी को टक्कर देंगी। एक सवाल के जवाब में निखिल कुमार ने कहा कि तीसरे मोर्चे का गठन हो रहा है तो यह तीसरा मोर्चा अपनी पहचान जरूर बनाएगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.