भारतीय मजदूर संघ ( बीएमएस ) के अखिल भारतीय अधिवेशन में पारित चार प्रस्तावों के समर्थन में आगामी 26 अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर धरना दिय...
राजनीति

वंदे मातरम गायन के साथ बीएमएस के त्रिदिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन

26 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालय पर धरना का शंखनाद।

प्रधानमंत्री को भेजा जायेगा प्रस्ताव की प्रति।

पंड्या बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, तो हिमते महामंत्री

पटना,संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ ( बीएमएस ) के अखिल भारतीय अधिवेशन में पारित चार प्रस्तावों के समर्थन में आगामी 26 अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जायेगा।धरना के उपरांत प्रधानमंत्री को प्रस्ताव की प्रति भेजी जायेगी।

समापन समारोह में अखिल भारतीय संगठन मंत्री वी सुरेंद्रन ने कहा है कि न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जीविका मजदूरी देने, आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय श्रम नीति बनाने, सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने एवं ठेका प्रथा बंद करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा।

वंदे मातरम के गायन के साथ तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन की घोषणा की गयी।

Read also- नट चेतना सम्मेलन में सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनैतिक भागीदारी की मांग

 पंड्या बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, तो हिमते महामंत्री

समापन के पहले त्रैवार्षिक अधिवेशन के अंतिम दिन बीएमएस के तीन वर्षीय कार्यसमिति का गठन भी किया गया। यह कार्यसमिति वर्ष 2023-2026 तक के लिए क्रियाशील रहेगी।

 चुनाव प्रभारी वसंत राव पिम्पलापुरे की देख-रेख में चयनित नयी कार्यसमिति में हिरण्मय पंड्या (गुजरात) को अध्यक्ष, एस मलेशम (तेलंगाना), एम पी सिंह (उत्तर प्रदेश), के पी सिंह (मध्य प्रदेश), नीता चौबे (विदर्भ), सुखमिंदर सिंह डिक्की (पंजाब) एम जगदीश्वर राव (आंध्र प्रदेश) एवं राज बिहारी शर्मा (राजस्थान) को उपाध्यक्ष, रवींद्र हिमते (विदर्भ) को महामंत्री, सुरेंद्र कुमार पांडेय (छतीसगढ़) को उप महामंत्री, गिरिश चंद्र आर्या (दिल्ली), राम नाथ गणेशे (मध्य प्रदेश), अशोक कुमार शुक्ला (उत्तर प्रदेश), वी राधाकृष्णन (केरल), अंजली पटेल (उड़ीसा), नाबा कुमार गोगोई (असम) एवं राधे श्याम जायसवाल (छतीसगढ़) को मंत्री, श्रवण कुमार राठौड़ (राजस्थान) को वित्त सचिव एवं अनीश मिश्रा (दिल्ली) को सह वित्त सचिव बनाया गया है। वहीं बी सुरेंद्रन को संगठन मंत्री एवं गणेश मिश्रा को सह संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है।

इसे भी पढ़ें-भारतीय मजदूर संघ ने सामाजिक सुरक्षा और ठेका प्रथा को लेकर पारित किया प्रस्ताव

 राष्ट्रीय महामंत्री श्री हिमते ने बताया कि सभी प्रदेश महामंत्री एवं महासंघ के महामंत्री स्थायी आमंत्रित सदस्य रहेंगे। वहीं, जयंती लाल, सुरेंद्र कुमार पांडेय, जयंत देशपांडे, वी राधाकृष्णन, डब्ल्यू एच शंकरा सुब्रह्नयन, रविशंकर सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, अन्ना धुमाल, वीआर वाचानी, राधेश्याम जायसवाल, केवी राधाकृष्णन, सीवी लोकेश, वीएम चावड़ा, एस मलेशम, के लक्ष्मा रेड्डी, देवेंद्र कुमार पांडेय, केके विजय कुमार, गिरिश आर्या, रामनाथ किन्नी, राजेन्द्र शर्मा, विराज टिक्कर, सोमेश विश्वास, रामनाथ गणेशे, महेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार शुक्ला, सुखविंदर सिंह डिक्की, एसी केशवा रामव, उन्नीकृष्णन उन्नीनाथन एवं जगदीश्वर राव को अलग-अलग उद्योगों से सम्बंधित विभागों का प्रभारी बनाया गया है।