बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र दो दिनों से चल रहा है, लेकिन अभी तक गरीबी पर सदन में चर्चा नहीं हुई। सदन में गाली गलौज हो रही हैं। भाजपा औ...
राजनीति

सदन में गाली गलौज होना दुर्भाग्यपूर्णः पप्पू यादव

पटना, संवाददाता। बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र दो दिनों से चल रहा है, लेकिन अभी तक गरीबी पर सदन में चर्चा नहीं हुई। सदन में गाली गलौज हो रही हैं। भाजपा और राजद के बीच आपसी समझौते के तहत नूराकुश्ती चल रही हैं। राजद भाजपा एक मात्र मकसद रोजगार, पलायन, अपराध जैसी जरूरी समस्याओं से ध्यान भटकाना हैं। उक्त बातें जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही।

  पप्पू यादव ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार सबसे नीचे हैं। बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढाने के लिए 30 सालों में किसी सरकार में दिलचस्पी नहीं दिखाई आज बिहार में सिर्फ शराब शराब की बात होती है। सत्ता और विपक्ष सभी नेता शराब के धंधे में व्यस्त है। सदन में शराब का बोतल दिखाने वाले माननीय से आग्रह है कि वे पहले अपनों की जांच कर लें। बिहार में अपराधी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई हैं।

Read also- कायस्थों के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिवद्ध है जीकेसीःराजीव रंजन प्रसाद

 जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी के सभी कालेज के प्रचार्यों को नियुक्ति अवैध हैं। मगध और मिथिला यूनिवर्सिटी के वीसी की अविलम्ब गिरफ्तारी कर इनके भरष्ट्राचार की जांच हो। एएन कॉलेज की प्रचार्य की सूची में एसपी शाही का नाम सबसे  नीचे था, लेकिन नियमों को दरनिकार कर उन्हें प्रचार्य बना दिया। राजभवन ने यूनिवर्सिटी को लूट का केंद्र बना दिया है।

  पप्पू यादव ने कहा कि अब बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ जंग होगी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पैसे लेकर खिलाड़ियों की नियुक्ति करता है। जाप क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ सौरव गांगुली और बीसीसीआई अध्यक्ष जय साह को पत्र लिखकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के भरष्ट्राचार के जांच की मांग करेगी। पार्टी बिहार के खिलाड़ियों के अधिकार की लड़ाई लड़ेगीं. प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार बुलगानिन राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रघुपति सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह। पूर्व विधायक रामचन्द्र यादव जी उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.