यूपी चुनाव को लेकर दिल्ली में भी सरगर्मियां तेज है। सभी पार्टियां अपनी चुनावी रणनीति आजमाने में जुटी हैं। इस बीच विजय भारद्वाज, सह-प्रभा...
राजनीति

यूपी चुनाव : भाजपा सोशल मीडिया की मोर्चाबंदी तेज,जीत का दावा

नई दिल्ली, संवाददाता। यूपी चुनाव को लेकर दिल्ली में भी सरगर्मियां तेज है। सभी पार्टियां अपनी चुनावी रणनीति आजमाने में जुटी हैं। इस बीच विजय भारद्वाज,सह-प्रभारी सोशल मीडिया किसान मोर्चा,पश्चिमी उप्र के तत्वावधान में एक बैठक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की गई साथ ही धुआंधार प्रचार के वल पर जनता के बीच विपक्षी गठबंधन की पोल खोलने का संकल्प लिया गया।

Get Corona update here

यूपी सोशल मीडिया, किसान मोर्चा के प्रभारी गौरव मिश्रा ने कहा कि उ.प्र.में आज उत्तम विधि व्यवस्था है। वहां विकास ने रिकॉर्ड स्थापित किया है। ये ही वजह है कि वहां फिर से योगीजी के नेतृत्व में सरकार बनाने की केवल औपचारिकता बांकी रह गई है।

Read also Bihari connect : बिहारी कनेक्ट लंदन में दिखाएगा देश प्रेम

उन्होंने कहा कि सोसल मीडिया की टीम ने भी अपना मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा स्वच्छ भारत अभियान,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व सह- संयोजक रंजीत गिरि ने बताया कि प्रदेश की जनता ने विपक्ष को पूरी तरह से नकार दिया है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तथा उप्र में योगीके कानून के राज ने शासन व प्रशासन की जबावदेही सुनिश्चित कर जनता को स्वच्छ छवि वाली सरकार दी है। इसीलिए राज्य में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। बैठक में अकीब चौधरी व विष्णु देव सेवा भारती ने भी अपने विचार रखे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.