बिहार प्रदेश महिला जदयू ने उषा सिन्हा को प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। उषा सिन्हा ने पिछले एक दशक से सामाजिक कार्यों से अपनी ...
राजनीति

उषा सिन्हा हुई बिहार प्रदेश महिला जदयू उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत

पटना, संवाददाता। बिहार प्रदेश महिला जदयू ने उषा सिन्हा को प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। उषा सिन्हा ने पिछले एक दशक से सामाजिक कार्यों से अपनी पहचान जन जन के बीच बनाई है। ऐसे में जदयू की महिला इकाई में उन्हें एक महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। 

उषा सिन्हा ने पार्टी के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए अपने पार्टी के लोकप्रिय नेता और नारी सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने वाले एवं महिलाओं को सम्मान देने वाले  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ श्वेता विश्वास के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Read also- रश्मि लता बनीं महिला जदयू की प्रदेश महासचिव

 उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसका मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करूंगी। वहीं, उषा सिन्हा को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न संगठनों ने हर्ष प्रकट किया है और खुशी जाहिर की है।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

भूमिहार महिला समाज की अनामिका शर्मा, दिव्या शर्मा, मुक्ता शर्मा,रिनिता सिंह, इनरव्हील क्लब ऑफ पटना की अध्यक्ष श्वेता झा, विभा चरणपहाड़ी,महिला विकास मंच से वीणा मानवी, अरुणिमा कुमारी, फातिमा खातून एवं अन्य बहुत सारी संस्थाओं ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.