योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का होगा विकास, बोले अश्विनी चौबे। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय त ...
राजनीति

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास होगा: अश्विनी चौबे

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का होगा विकास, बोले अश्विनी चौबे। पटना, संवाददाता। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने उत्तर प्रदेश का दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर योगी को हार्दिक बधाई दी है और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। श्री चौबे ने कहा कि योगी जी को जनता का आशीर्वाद मिला था , अब वो फिर से जनता के लिए काम करेंगे।

Read also- योगी का शपथ ग्रहण समारोह: शुरू हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूसरी पारी

खासबात यह है कि आज लखनऊ में हुए शपथ ग्रहण समारोह में  केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे भी मौजूद थे। सीएम योगी के साथ 16 कैबिनेट मंत्री और 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने भी शपथ ली है। इसके साथ ही कई ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।  

Get Corona update here

 प्रेस को जारी वक्तव्य में श्री चौबे ने कहा कि “मैं आदित्यनाथ जी को प्रदेश का दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास होगा और यह विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा” अपराध पर नियंत्रण रहेगा और रोजगार के साथ व्यापार भी बढ़ेगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.