Vikas Insaan Party
राजनीति

Vikas Insaan Party के जय सिंह राठौर ने जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन किया भेंट

जय सिंह राठौर प्रदेश अध्यक्ष, Vikas Insaan Party (कला एवं संस्कृति) ने आत्मनिर्भर भारत एवं महिला सशक्तीकरण अभियान को आगे बढ़ाते हुए रविवार को पुनः एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट किया ताकि वो आत्मनिर्भर बनकर सम्मान के साथ अपना एवं अपने परिवार का भरन पोषण कर सके ।

Read also: मुख्यमंत्री से स्थिति स्पष्ट करने की करेंगे मांग: चित्तरंजन गगन

आपको बताते चले कि सुनीता देवी नाम की महिला जो पटना के कमला नेहरु नगर स्लम एरिया की रहनेवाली है जिसे उसके पति ने तीन साल पहले हीं उसे छोड़ दिया था जिसके बाद से वो अपनी दो बेटी के साथ मायके में हीं रह रही है। सुनीता देवी के सर पे पिता का साया भी नही है। जिस वजह से इसे खुद और बच्चों कि देखभाल करना भी मुश्किल हो रहा था लेकिन सुनीता अपनी लगन और मेहनत से बच्चों को भी संभाला और आगे का सफर आसान हो इसके लिए उसने सिलाई कि ट्रेनीग भी ले ली। लेकिन आगे काम शुरू करने के लिए सिलाई मशीन कि जरूरत थी। जिसकी जुगत में सुनीता पांच महीने से लगी थी। लेकिन मशीन का कोई इंतजाम नहीं हो पा रहा था इतने में विंग हैल्पर कि टीम को सुनीता के बारे में बता चला और फिर विंग हैल्पर ने जय सिंह राठौर को सुनीता के बारे बताया।

जय सिंह राठौर ने बिना देर किए सुनीता के घर पहुंच कर सुनीता को सिलाई मशीन भेंट किया साथ हीं सुनीता का हौसला बढ़ाते हुए उसे आगे किसी भी विशेष जरूरत को पुरा करने का भरोसा भी दिया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.