राष्ट्रीय लोक जनता दल की विरासत बचाओ नमन यात्रा को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। लोग वर्तमान व्यवस्था और सत्ता के खिलाफ मुखरता से आवाज़ ...
राजनीति

विरासत बचाओ नमन यात्रा को मिल रहा है लोगों का समर्थन: मल्लिक

पटना, संवाददाता। राष्ट्रीय लोक जनता दल की विरासत बचाओ नमन यात्रा को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। लोग वर्तमान व्यवस्था और सत्ता के खिलाफ मुखरता से आवाज़ उठा रहे हैं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के जदयू छोड़ कर नया दल बनाने के फैसले का स्वागत कर रहे हैं।

 पार्टी नेता फज़ल इमाम मल्लिक ने बयान जारी कर ये बातें कही। मल्लिक ने कहा कि यात्रा को जिस तरह से लोगों का समर्थन मिल रहा है, उसे देख कर महागठबंधन और खास कर जदयू में बेचैनी और घबराहट है। मल्लिक ने बताया कि यात्रा के दौरान बड़ी तादाद में जदयू नेताओं ने पार्टी छोड़ कर रालोजद की सदयस्ता ग्रहण की।

 उन्होंने कहा कि श्री कुशवाहा ने 28 फ़रवरी को भितिहरवा के बापू आश्रम से अपनी विरासत बचाओ नमन यात्रा शुरू की और इस दौरान वे अब तक दर्जनों जनसभा और नुक्क्ड सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। कुशवाहा लोगों को सचेत कर रहे हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विरासत फिर से उन लोगों के ही हाथ में सौंपने का विरोध कर रहे हैं, जिनके राज्य में बिहार अंधकार में डूबा था।

 Read also- जीकेसी सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ ने नेत्रहीन विद्यालय में मनाया होली का त्योहार

मल्लिक ने बताया कि श्री कुशवाहा लोगों को बता रहे हैं कि  2005 में सत्ता में बदलाव किया। इससे पहले राज्य में हर तरफ बर्बादी का मंज़र दिखायी देता था। तब आप लोगों ने नीतीश कुमार को ताक़त दी और उन्होंने बिहार को इस स्थिति से बाहर निकाला। लेकिन वही नीतीश कुमार अब अपनी विरासत उन लोगों को ही सौंपने की बात कर रहे हैं, जिन्होंने बिहार को अराजक स्थिति में ला खड़ा किया था। ऐसा कर उन्होंने बिहार के दबे-कुचले, शोषित-वंचित, लव-कुश और अति पिछड़े समाज का भी अपमान किया है, जिन्होंने उन्हें ताक़त दी थी।

Read also – Success story-मैं अकेली नहीं रही ममता, अपने दुख दर्द का मैं साथी हूंः साहित्यकार ममता मेहरोत्रा

 मल्लिक ने बताया कि उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को मधुबनी से यात्रा शुरू की और सुपौल, झंझारपुर, फुलपरास होते हुए फारबिसगंज के ओराही हिंगना पहुंचें और कथाशिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु के स्मारक पर माल्यार्पण करने का बाद बड़ी जनसभा को संबोधित किया। शनिवार को यात्रा मधेपुरा पहुंचेगी और वहां मुरहो में श्री कुशवाहा बीपी मंडल के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.