जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ़ pappu yadav ने आज जहरीली शराब से नालन्दा में दर्जनभर से अधिक लोगों क...
राजनीति

शराब माफिया को जब देंगे टिकट, कैसे लागू होगी शराबबंदी : pappu yadav

पटना,संवाददाता। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ़ pappu yadav ने आज जहरीली शराब से नालन्दा में दर्जनभर से अधिक लोगों की मौत, लगातार महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म, माफियाओं को संरक्षण जैसे मुद्दे को लेकर बिहार सरकार व विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।   

 उन्होंने साफ़ कहा कि 6 सालों में शराबबंदी कानून गरीब व कमजोर लोगों के लिए नासूर बन गया है। शराबबंदी कानून में 6 लाख से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई, उसमें कितने शराब बेचने वाले, अधिकारी और नेता है? उन्होंने कहा कि शराब माफिया को जब तक पक्ष और विपक्ष का संरक्षण मिलेगा, तब तक कैसे यहाँ शराबबंदी लागू होगा। पप्पू यादव ने बिहार में लगातार हो रही दुष्कर्म की घटना पर भी सरकार को घेरा और बलात्कारियों को 3 महीने के अंदर फांसी देने की मांग की।

  pappu yadav ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के ट्विट के हवाले से कहा कि भाजपा शराब के मुद्दे पर राजनीती बंद करे। खुद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शराब माफिया के साथ घूमते हैं। पप्पू यादव ने कहा कि अधिकारी और घटक दल के लोग मुख्यमंत्री को शराबबंदी के मामले में गुमराह करते हैं। मुख्यमंत्री जी को इससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने पूछा कि शराब मामले में जिम्मेदारी सिर्फ थानेदार की ही क्यों, अधिकारी, नेता व शराब बेचने वालों की क्यों नहीं है? उन्होंने कहा की नीतीश कुमार जी, हमें आप और आपके प्रशासन का सहयोग चाहिए। 3 महीने के अंदर हम बिहार से जहरीली शराब ख़त्म कर देंगे। पप्पू यादव ने कहा कि अब नीतीश कुमार कितनी मौत के बाद शराब निषेध कानून पर पुर्नविचार करेंगे? बिहार मध निषेध कानून की समीक्षा हेतु जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाने की आवश्यकता है?

pappu yadav कि शराब मामला से ध्यान हटाने के लिए सम्राट अशोक पर विवादित बयान दे कर भाजपा जदयू आपस में झोंटा-झोटी कर रहे है। शराब कारोबार की फोटो और विडियो के साथ खबर देने वाले को पार्टी 25000 /- इनाम देगी। गरीबों के मसीहा जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती आगामी 24 जनवरी 2022 को जन अधिकार पार्टी (लो) जहरीली शराब के खिलाफ तथा जहरीली शराब से हुई मृतकों के परिवारों को 5 लाख का मुआवजा देने हेतु राज्यव्यापी धरना करेगी। 

Read also-पंडित बिरजू महाराज के निधन से एक युग का अंत हो गया : राजीव रंजन प्रसाद        

 भाजपा के नेता राजस्थान के अलवर पर बलात्कार के मामले में राजनीति कर रहे हैं, लेकिन बिहार में बक्सर, मोतिहारी, वैशाली, समस्तीपुर जैसे सभी जिलों में लगातार बलात्कार हो रहे हैं। उस पर ये लोग चुप हैं। विपक्ष को कोई मतलब नहीं है। भाजपा के लोग बलात्कारियों को चुनाव में टिकट देने के मामले में सबसे आगे हैं। बलात्कारी की पत्नी को टिकट देने के लिए 1 करोड़ रूपये लिया जाता है। ऐसे में कैसे बेटियां सुरक्षित होंगी। हम दुष्कर्मियों को फांसी देने के पक्ष में हैं और सरकार से मांग करते हैं कि इससे मामले के लिए स्पीडी ट्रायल से सजा मिले। Get Corona update here 

संवाददाता सम्मेलन के दौरान खालिक उल्लाह और डॉ. नितीश ने जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ली. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, अरुण सिंह, निवर्तमान युवा अध्यक्ष राजू दानवीर उपस्थित रहे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.