जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रभात चंद्रा के जन्मदिन को प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव ने मिलकर मनाया।...
राजनीति

प्रकोष्ठ रहे या नहीं रहे, पार्टी के प्रति समर्पित रहना जरूरी है: डॉ प्रभात चंद्रा

पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रभात चंद्रा के जन्मदिन को प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव ने मिलकर मनाया। गौरतलब है कि प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रभात चंद्रा ने अपना जन्मदिन जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व अधिकारियों के साथ मनाया ।

 डॉ. प्रभात चंद्रा ने उक्त अवसर पर अपने सभी पूर्व पदाधिकारियों को एक साथ रह कर पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती और सरकार द्वारा किये गये कार्यों को जनता तक पहुंचाना, एकता की सूत्र में सभी को बंधे रहना ही उद्देश्य है। यह काम हमलोग पहले भी करते थे और अभी भी करते रहना है। प्रकोष्ठ रहे या नहीं रहे, इस पर सोचने की जरूरत अभी नहीं है, लेकिन पार्टी के प्रति समर्पित रहना जरूरी है।

Read also- कायस्थ समाज के लोगों का गौरवशाली इतिहास : दिवाकर कुमार वर्मा

 सभी पूर्व पदाधिकारियों ने एक सुर में सहमति व्यक्त की और पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम करते रहने का आश्वासन दिया। पूर्व सदस्यों में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज भूषण लाल कर्ण, पूर्व महासचिव रश्मि लता, पूर्व महासचिव जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पूर्व महासचिव अनुराग समरूप, पूर्व महासचिव शैलेश कुमार, पूर्व प्रदेश सचिव अंकिता पल्लव, पूर्व प्रदेश सचिव रोहितेश कुमार सिन्हा उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.