Chittaranjan Gagan
राजनीति

मुख्यमंत्री से स्थिति स्पष्ट करने की करेंगे मांग: चित्तरंजन गगन

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता Chittaranjan Gagan ने कहा है कि जिस प्रकार बिहार सरकार के मंत्री और सत्ताधारी दल के वरिष्ठ विधायक द्वारा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये गये हैं , उस परिस्थिति में मुख्यमंत्री जी को बिहार की जनता के सामने स्वयं स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए।
Chittaranjan Gagan ने कहा कि मंत्री और सत्ताधारी विधायक द्वारा आरोप लगाये जाने के चौबीस घंटे बाद भी मुख्यमंत्री जी की चुप्पी ने आरोपों को और भी अधिक गंभीर बना दिया है। यह कोई राजनीतिक मामला न होकर सरकार के साख का सवाल है। आज सरकार के विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। जिसका बहुत हीं बुरा प्रभाव राज्य के विधि-व्यवस्था से लेकर विकास के कामों पर पड़ेगा। पहले से हीं बिगड़ी विधि व्यवस्था और पिछड़ेपन की स्थिति और भी ज्यादा खराब होगी।

Read Also: ऑटो में छुपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में शराब को किया जब्त, 13 गिरफ्तार
राजद प्रवक्ता ने कहा कि इसे सरकार और दल के अन्दर का अन्तर्विरोध कहकर नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता है। यह सीधे तौर पर व्यवस्था और सरकार के कार्य-प्रणाली को हीं कटघरे में खड़ा कर दिया है। जिसका स्पष्टीकरण केवल मुख्यमंत्री हीं दे सकते हैं। हालांकि मंत्री और सत्ताधारी विधायक लद्वारा जिस प्रकार स्थितियों का लचित्रण किया गया है उससे तो लगता है कि अब स्थिति मुख्यमंत्री जी के नियंत्रण से बाहर जा चुका है। फिर भी मुख्यमंत्री जी को बिहार की जनता के सामने आकर स्वयं स्पष्टीकरण देना चाहिए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.