श्रमिक संगठनों के महापड़ाव में भाजपा हटाओ देश बचाओ का लिया गया संकल्प। केंद्र की भाजपा सरकार लगातार मजदूर विरोधी, किसान विरोधी नीति पर चल ...
राजनीति

भाजपा हटाओ देश बचाओ संकल्प के साथ श्रमिक संगठनों का महापड़ाव संपन्न

केंद्र की भाजपा सरकार मजदूर, किसान, युवा एवं देश विरोधी है। – कॉमरेड अजय कुमार
देश की आर्थिक हालत गंभीर हैः एटक अध्यक्ष ग़ज़नफ़र नवाब


पटना, संवाददाता। श्रमिक संगठनों के महापड़ाव में भाजपा हटाओ देश बचाओ का लिया गया संकल्प। केंद्र की भाजपा सरकार लगातार मजदूर विरोधी, किसान विरोधी नीति पर चल रही है। नतीजतन आज देश के अंदर भयंकर महंगाई और बेरोजगारी है। बेरोजगारी तो आजादी के बाद से अब तक की सबसे उच्च स्तर पर है। ये बातें एटक बिहार के महासचिव अजय कुमार ने कही। वे श्रमिक संगठनों के महापड़ाव को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इन स्थितियों के बावजूद सरकार बेरोजगारी कम करने का प्रयास नहीं कर रही है। अपने चंद पूंजीपतियों को खुश करने में जुटी है। इसके लिए न केवल नीतियों में परिवर्तन कर रही है, बल्कि मजदूरों के अधिकार का दमन भी कर रही है। ऐसी परिस्थिति में देश के तमाम श्रमिक संगठनों ने 9 अगस्त के ऐतिहासिक दिन को याद कर राष्ट्रीय स्तर पर एक महापड़ाव का आयोजन किया।इस मौके पर सबों ने भाजपा हटाओ देश बचाओ का संकल्प भी लिया।
साथ ही अजय कुमार ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार देश विरोधी, संविधान विरोधी नीति और आचरण में लगी हुई है। रोजी-रोटी, रोजगार की जगह सरकार हिंदू-मुस्लिम मंदिर-मस्जिद के नाम पर समाज में नफरत फैला रही है। सरकार असली मुद्दे से जनता के ध्यान को भटकाने के लिए इस तरह के षड्यंत्र को अंजाम दे रही है।
मौके पर एटक अध्यक्ष ग़ज़नफ़र नवाब ने कहा कि देश की आर्थिक हालत गंभीर है। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है और जिनको काम मिल रहा है उसे काम का उचित दाम नहीं मिल रहा है। आज स्थाई नौकरी को समाप्त िया जा रहा है। मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा की कोई चिंता सरकार को नहीं है।

Read also- भारत की सबसे पहली ह्यूमन लाइब्रेरी रंजन सिंह होंगे
आशा महासचिव कौशलेंद्र वर्मा ने बताया कि 17 जुलाई से आशा आंदोलन में है। हम अपनी मांगों को मनवाए बिना हड़ताल नहीं तोड़ेंगे। आशा को उसके काम की सही कीमत मिलनी चाहिए। उनकी एक भी मांग गैरवाजिब नहीं है।
आज एटक, इंटक एचएमएस,एआईटीयूसी ,सीटू, एआईसीसीटीयू सेवा, एलपीएफ यूटीयूसी के संयुक्त मंच से देशव्यापी महापड़ाव के आवाहन पर 11बजे दिन पटना के सप्तमूर्ति के पास बिहार के 7 शहीद सपूतों को याद करते हुए महापड़ाव किया गया। महापड़ाव की अध्यक्षता सभी संगठन के अध्यक्ष ने किया। एटक से ग़ज़नफ़र नवाब, इंटक से चंद्रप्रकाश सीटू से गणेश प्रसाद सिंह थे। एक्टू सहित सभी संगठन से एक एक वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया।भाजपा हटाओ देश बचाओ के संकल्प के साथ सभा समाप्त हुई।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *