भाजपा महिला मोर्चा
राजनीति

प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर सब्जी-फल बेचने वाली महिलाएं हुई सम्मानित

प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर महिला वेंडर सम्मानितपटना,संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को धूमधाम से मनाया गया। लेकिन भाजपा और इसकी सभी इकाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन जन्मोतस्व के रूप में 20 दिन के लिए मना रही है। मकसद है प्रधानमंत्री द्वारा किये गए कामों को, उनकी उपलब्धियों को पूरे देशवासियों को बताना। सेवा समर्पण का के नाम से आयोजित यह कार्यक्रम 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर मनाना तय है।

 खास बात यह है कि प्रतिदिन का आयोजन एक अलग अलग थीम पर आधारित है।इसी क्रम में आज सेवा समर्पण कुंम्हरार विधानसभा में मुसल्लहपुर हाट साईं मंदिर के पास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डिप्टी सीएम रेनू देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम का उद्घाटन टीका-चंदन, के साथ दीप प्रज्वलित कर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया इस अवसर पर सब्जी फल फूल चूड़ी बिंदी बेचने वाली स्थानीय महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करते हुए उपमुख्यमंत्री रेनू देवी ने अपने संबोधन में कहा कि जो बहनें  सब्जी, फल, फूल, चूड़ी-बिंदी बेचती हैं उनका मैं अभिनंदन करती हूं। उन्होंने कहा कि अब महिला कमजोर नहीं हैं। अब महिला पुरुषों के साथ हमेशा तत्पर रहती हैं और कंधा से कंधा मिलाकर चलती हैं। अब उनको कोई ताना मारने वाला भी नहीं है करण वो भी तो पैसा कमाती हैं। अब वह भी आत्मनिर्भर हैं और बन रही हैं ।

इसे भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा ने फल और सब्जी विक्रेताओं को किया सम्मानित

 प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती देवी, कुम्हरार विधानसभा की प्रभारी चेतना सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलिमा चंद्रवंशी, जिला के अध्यक्ष अभिषेक चंद्रवंशी और प्रदीप मेहता, जिला की उपाध्यक्ष मीणा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक मौजूद थे।


watch it also –Your AURA Changes COLOR When You’re In LOVE || Your Aura When You’re In Love

  मंच संचालन संगीता ने किया था मोनिका ज्योति आनंद और मंडल महिला मोर्चा की लक्ष्मी शर्मा, सुनीता दुबे, निर्मला, सीमा वर्मा, रेनू, रीमा सिन्हा, आकांक्षा सिन्हा,सहित सभी मंडल की अध्यक्ष मौजूद थी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.