भारतीय जनता पार्टी संगठन मे ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। भाजपा जिला महामंत्री अरविन्द कुमार यादव के नेतृत्व में ऋतुराज ...
राजनीति

ऋतुराज सिन्हा को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

फतुहा संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी संगठन मे ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। भाजपा जिला महामंत्री अरविन्द कुमार यादव के नेतृत्व में भाजपा नेता ऋतुराज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। फतुहा भाजपा में भी इस ऋतुराज को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर फर्ष और उत्साह का माहैौल है। इस मौके पर ऋतुराज ने भी कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा दिखाया है। मेरी कोशिश है कि मुझे जो पार्टी ने जिम्मेदारी दी है मैं अपने भरसक पूरी कोशिश करूंगा कि उस जिम्मेदारी का पालन इमानदारी से कर सकूं।

read also- कामधेनु शंख, समृद्धि अनंत

साथ ही अनूसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र पासवान, बुनकर मंच के सह संयोजक भास्कर लाल पटवा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मधु सिन्हा, जिला मंत्री मुन्ना सिंह, मंडल अध्यक्ष शोभा देवी, पारसनाथ यादव, छोटे सिंह, महामंत्री अरुण झा, श्याम किशोर, वीर बहादुर सिंह, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अरुण साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष नागेंद्र कुमार, उत्तम कुमार, गौतम कुमार सहित फतुहा की ओर से ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी है।

watch it also https://www.youtube.com/watch?v=410tduM0oFw

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.