दिव्य काशी, भव्य काशी’ बहाने सनातनियों की मनोकामना पुरी हुई। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्व...
राजनीति

वर्षों पुरानी सभी सनातनियों की मनोकामना पुरी हुई: अश्विनी चौबे

दिव्य काशी, भव्य काशी’ बहाने सनातनियों की मनोकामना पुरी हुई। पटना, संवाददाता। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि ‘दिव्य काशी, भव्य काशी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘काशी विश्वनाथ धाम’ यानी काशी विश्वनाथ गलियारा का जो उद्घाटन किया है, उससे सभी सनातनियों की वर्षों पुरानी मनोकामना पुरी हुई। पूज्य संतों के आशीर्वाद व मोदी के प्रयास से काशी–विश्वनाथ मंदिर के नव्य-भव्य स्वरूप का लोकार्पण हुआ।

विगत 1000 वर्षों से जिन विपरीत परिस्थितियों का सामना भारतवर्ष और काशी ने किया है, उसका साक्षी न केवल काशीवासी, बल्कि हर भारतवासी रहा है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे आज श्रीशिव मंदिर खाजपुरा, शिव नारायण ट्रस्ट खाजपुरा पटना के श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति पटना, के  प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य काशी के श्री विश्वनाथ धाम मंदिर का भव्य स्वरूप का लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुन रहे थे। उनके साथ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, विधायक, संजीव चौरसिया एवं बिहार भाजपा के अनेक पदाधिकारी और आमलोग उपस्थिति थे।

Read also- छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद अपराधी दे रहे पीड़ित परिवार को धमकी

 इस अवसर पर श्री चौबे ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी व यशस्वी नेतृत्व में भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को आगे बढ़ने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री और भाजपा ने सदैव भारत के सर्वांगीण विकास के साथ देश की समृद्ध संस्कृति और परंपरा के उत्थान के लिए काम किया है। आज काशी–विश्वनाथ मंदिर के नव्य-भव्य स्वरूप का लोकार्पण भी उसी का एक हिस्सा है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.