चार जूडो खिलाड़ी यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के होंगे सदस्य। पटना जिला जूडो संघ के तत्वावधान में आयोजित बिहार राज्य जूनियर एवं ....
स्पोर्ट्स

चार जूडो खिलाड़ी को मिलाी, यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की निःशुल्क सदस्यता

 चार जूडो खिलाड़ी यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के होंगे सदस्य। पटना, संवाददाता। पटना जिला जूडो संघ के तत्वावधान में आयोजित बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर जूडो चैंपियनशिप में गोल्डन मार्शल आर्ट एकेडमी ने परचम लहराया। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, पाटलिपुत्र यूनिट ने जूडो प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चार खिलाड़ियों पटना की प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी, नालंदा की प्रिया राज और समस्तीपुर के आदर्श को प्रोत्साहन के रूप में निःशुल्क सदस्यता देने की घोषणा यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, बिहार राज्य शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर की ओर से की गई। सभी पदक विजेताओं को एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर पटना जिला जूडो संघ के सचिव विजय लाल यादव ने बधाई दी।

इसे भी पढ़ें- success story : अर्थोपार्जन के साथ सम्मान भी मिलता रहा रूचि को

एकेडमी के खिलाड़ियों ने बारह स्वर्ण समेत कुल 28 पदक जीते। जिलों की पदक तालिका इस प्रकार रही- पटना 36, पूर्वी चंपारण तीन, बक्सर 15, समस्तीपुर 8, लखीसराय 6, भोजपुर 5, सारण 4, नालंदा 3, मधुबनी 2, मधेपुरा 3, बांका 2, भागलपुर 2, कटिहार और रोहतास को एक एक मेडल प्राप्त हुआ है।

Get Corona update here

 गोल्डन मार्शल आर्ट एकेडमी की जूडो कोच निशा कुमारी ने बताया कि वाईएमसी पब्लिक स्कूल में चली इस चैंपियनशिप में स्कूल के खिलाड़ी छाए रहे। जूनियर महिला माइनस 44 किलो वर्ग में एकेडमी ने एक स्वर्ण, एक रजत पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। दीपा, प्रियंका, प्रिया, प्रीति, अंकेशा ने जूनियर में स्वर्ण पदक जीता। नेहा और ज्योति ने रजत पदक हासिल किया, जबकि वैष्णवी, उमा, ज्योति ने एकेडमी को कांस्य पदक दिलाया। वहीं ब्वायज जूनियर वर्ग में प्रिंस ने स्वर्ण जीता। बिहटा की इन्द्र दीपा राय को गोल्ड मेडल मिला है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.