जाबीर अंसारी ने कराटे में कांस्य पदक जीता। कुरुक्षेत्र में 14 से 17 मार्च को आयोजित ऑल इंडिया यूनिवसिर्टी गेम्स 2021-22 में पटना विश्विद्य...
स्पोर्ट्स

जाबीर अंसारी ने कराटे में कांस्य पदक जीत कर पटना विश्विद्यालय का नाम किया रौशन

पटना/ कुरुक्षेत्र,संवाददाता। जाबीर अंसारी ने कराटे में कांस्य पदक जीता। कुरुक्षेत्र में 14 से 17 मार्च को आयोजित ऑल इंडिया यूनिवसिर्टी गेम्स 2021-22 में पटना विश्विद्यालय के लिए जाबीर अंसारी ने कराटे में कांस्य पदक जीत कर पूरे देश में पटना विश्विद्यालय का नाम रौशन किया है।

पटना विश्वविद्यालय ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया और कांस्य पदक अपने नाम किया हैं। इस प्रतियोगिता में देश के 190 विश्विद्यालयों के लगभग 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जाबीर के इस जीत पर खेला इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी चयन किया गया है।

Read also-Navratri 2022: 2 अप्रैल से चैत नवरात्रि, जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और इसकी पूजन विधि

पटना विश्विद्यालय से ज्योति कुमारी, कुंदन कुमार और जाबीर अंसारी ने अपने-अपने वर्ग भार में भाग लिए था, लेकिन जाबीर अंसारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते पहला राउंड 8 अंक, दूसरा राउंड 8 अंक, तीसरा राउंड 1 अंक, चौथा राउंड 3 अंक एवं पांचवां राउंड 5 अंक से जीतते हुए 6 वे राउंड में 2 अंक से हार कर कांस्य पदक अपने नाम कर  पटना विश्वविद्यालय का परचम लहराया।   

Get Corona update here

 विश्विद्यालय कोच हर्ष कुमार के बेहतरीन मार्गदर्शन से पदक जीतने में जाबीर कामयाब रहे। जाबीर ने बताया कि इस खेल में भाग लेने के लिए पटना खेल संघ के अध्यक्ष डॉ सरफुद्दीन चौधरी, सचिव शिव सागर प्रसाद का एवं जावेद हुसैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जाबीर के इस जीत पर बिहार कराटे संघ के अध्यक्ष अभय कुमार, महासचिव पंकज काम्बली एवं कोषाध्यक्ष सूरज कुमार ने बधाई देते नकद ईनाम देने की घोषणा की है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.