कामनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक जीतने वाली कीर्ति राज सिंह को सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने अपना ब्रांड एम्बेस्डर...
स्पोर्ट्स

छह स्वर्ण पदक विजेता कीर्ति राज सिंह बनीं दीदीजी फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेस्डर

पटना,संवाददाता। कामनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक जीतने वाली कीर्ति राज सिंह को सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है।
पटना जिले के खुसरूपुर प्रखंड के बड़ा हसनपुर गांव की रहने वाली कीर्ति राज सिंह ने सब जूनियर पावरलिफ्टिंग कामनवेल्थ चैंपियनशिप में तीन इवेंट में हिस्सा लिया था। कीर्ति राज सिंह ने छह स्वर्ण पदक जीत कर पूरी दुनिया में बिहार का नाम रोशन किया है। कृति ने 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी में छह स्वर्ण पदक जीते हैं।

दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत डा. नम्रता आनंद ने कीर्ति को अपनी संस्था का ब्रांड एम्बेस्डर घोषित करते हुए उन्हें शुभकामना दी है। ब्रांड एम्बेस्डर घोषित करते हुए संस्था ने मोमेंटो, अंगवस्त्र देकर कीर्ति को सम्मानित भी किया गया।

Read also- जातीय गणना सभी के लिए जनकल्याणकारी योजना का माध्यम: तेजस्वी प्रसाद यादव

इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा, बिहार की बेटी कीर्ति राज सिंह ने पूरे देश में बिहार का नाम रौशन किया है। कीर्ति इसी तरह बिहार और अपने देश का नाम रौशन करती रहे। बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उसे निखारने की है। खेलोगे कुदोगे तो बनोगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब” वाली बचपन की कहावत अब बेमानी लगने लगी है। बदलते दौर के साथ इस कहावत की परिभाषा भी बदल चुकी है। क्योंकि अब खेल में भी बेहतर कैरियर बन रहा है।

इसे भी पढ़ें- दीदीजी फाउंडेशन ने आयोजित किया नि:शुल्क ब्यूटी कार्यशाला और चिकित्सा शिविर
कीर्ति ने अपने संबोधन में दीदीजी फाउंडेशन का ब्रांड एम्बेस्डर बनने पर खुशी जतायी है।कीर्ति ने बताया कि वह जब कक्षा 4 में थी तभी से स्कूल में होने वाले खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया करती थी। इन दिनों वे गुवाहाटी के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फिजिकल एजुकेशन से बीपीएड की पढ़ाई कर रही हैं। कीर्ति अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और सभी शुभचितंको को देती है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

33 Replies to “छह स्वर्ण पदक विजेता कीर्ति राज सिंह बनीं दीदीजी फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेस्डर

  1. You actually make it seem really easy along with your presentation however I in finding this matter to be actually something that I feel I would by no means understand. It kind of feels too complicated and extremely huge for me. I am having a look forward for your subsequent post, I will try to get the grasp of it!

  2. We are a group of volunteers and opening a new scheme in our community. Your website offered us with valuable info to work on. You have done an impressive job and our whole community will be thankful to you.

  3. hello!,I like your writing so much! share we communicate more about your post on AOL? I require a specialist on this area to solve my problem. Maybe that’s you! Looking forward to see you.

  4. Hi, Neat post. There’s a problem with your site in internet explorer, would test this… IE still is the market leader and a good portion of people will miss your excellent writing due to this problem.

  5. It is perfect time to make some plans for the long run and it’s time to be happy. I’ve learn this put up and if I may I want to suggest you some interesting issues or advice. Maybe you could write subsequent articles relating to this article. I want to read more things about it!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *