पटना, संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समाधान यात्रा के क्रम में सीतामढ़ी एवं शिवहर पहुंचे। वहां पहुंचकर जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने शिवहर जिला स्थित पिपराही प्रखंड के शेख बसहिया गांव के वार्ड संख्या-11 में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। गुलशन जीविका स्वयं सहायता […]
Tag: Bihar
समाधान यात्रा नीतीश कुमार : पश्चिमी चंपारण के दरुआबारी गांव से शुरू
नीतीश निकले समाधान यात्रा पर,18 जिलों की इस यात्रा में करेंगे समस्याओं का समाधान। इस यात्रा के दौरान चलकर वो गांव-गांव पहुंचेंगे और समस्याओं को ढूंढ़ कर उसका समाधान करेंगे। बेतिया, संवाददाता। ठिठुरन भरी ठंड में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिमी चंपारण जिले के दरुआबारी गांव से अपनी समाधान यात्रा शुरू कर दी है। […]
घरेलू उद्योग से महिलाओं को स्वावलंबी बनाएगा समर्थ नारी समर्थ भारत – माया श्रीवास्तव
समस्तीपुर, संवाददाता। समर्थ नारी समर्थ भारत की समस्तीपुर जिलाध्यक्ष प्रिया चाँदनी की अध्यक्षता की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने घोषणा की कि नए साल में संगठन महिलाओ को स्वालंबी बनाने के लिए लघु और कुटीर उद्योगों की शुरुआत करेगी। साथ ही महिलाओं को […]
मोदी सेवा संस्थान ने किया सप्रेम मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन
गया, अनमोल कुमार। मोदी सेवा संस्थान के तत्वावधान में उजियारपुर चंदौली में नव वर्ष के अवसर पर मिलन समारोह सह पर्यावरण एवं स्वास्थ्य अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष चंद्रदीप राय ने किया। उद्घाटन एनजीओ संघ बिहार […]
मानव अधिकार रक्षक संस्था ने मनाई अपनी दूसरी वर्षगांठ
पटना,संवाददाता। सामाजिक संगठन मानव अधिकार रक्षक संस्था का दूसरा वर्षगांठ आज धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष चेतन थिरानी, बिहार महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नम्रता आनंद, लीगल एडवाइजर ओम प्रकाश ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस मौके […]
कविवर सुरेंद्र नाथ सक्सेना श्रेष्ठ साहित्यकार थेः प्रेम किरण
कविवर सुरेंद्र नाथ सक्सेना की स्मृति में काव्य संध्या का हुआ आयोजन। पटना, संवाददाता। कविवर सुरेंद्र नाथ सक्सेना की स्मृति में चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान, पटना और श्री साहित्य कुंज, रांची के संयुक्त तत्वावधान में एक काव्य संध्या आयोजित की गई। इस काव्य संध्या की अध्यक्षता देश के जाने माने गज़लकार प्रेम किरण ने की। सुरेंद्र […]
मुख्यमंत्री ने बोधगया में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा जी से मुलाकात की
पटना, संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बोधगया स्थित तिब्बतियन मोनेस्टी में बौद्ध धर्म गुरु परम पावन दलाई लामा जी से मुलाकात की। मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने परम पावन दलाई लामा जी को अंगवस्त्र एवं भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंटकर उनका अभिनंदन किया। परम पावन दलाई लामा जी ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं […]
मुन्ना पंडित उर्फ देवराज के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सरस मेला समाप्त
पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। पटना के गांधी मैदान में ” सरस मेला 2022 ” में समाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान मुस्कान कला कृति की ओर से 15 से 29 दिसंबर तक चलने वाला मेला में प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 28 दिसंबर को मुन्ना पंडित उर्फ देवराज ने गायन में मचाया धमाल। उक्त […]
संस्मरण : …और फिर रुला गये बाबूजी – लक्ष्मीकांत सजल
आज अपनी ही 20वीं पुण्यतिथि पर हम सबको फिर रुला गये बाबूजी। आज (29 दिसंबर, 2022) बाबूजी (स्वर्गीय गौरीकान्त चौधरी ‘कान्त’) की 20वीं पुण्यतिथि थी। समस्तीपुर जिले के अपने गांव नीरपुर-मुजौना में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन उनकी कांस्य प्रतिमास्थल पर समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए गांव के हर तबके और […]
प्रेमचंद्र रंगशाला में 31 दिसम्बर को एचएमटी करेगा नाटक बाबूजी का मंचन
नाटक बाबूजी का मंचन होगा प्रेमचंद्र रंगशाला में। पटना, मुकेश महान। वर्ष 2022 की विदाई और नववर्ष 2023 के आगमन को सेलेब्रेट करते हुए राजधानी की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था एचएमटी 31 दिसम्बर को प्रेमचंद्र रंगशाला में इस साल की अपनी अंतिम नाट्य प्रस्तुति बाबूजी का मंचन करने जा रही है। नाटक बाबूजी मिथिलेश्वर की कहानी […]










