बाल दिवस-सह- विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन सोमवार को क्राइस्ट चर्च डायोसेसन सीनियर सेकंडरी विद्यालय, पटना (खगौल) में करते हुए यूथ होस्टल्स ए...
टेक्नोलॉजी

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र रचनात्मक विचारों को प्रदर्शित कर पाते हैं – सुधीर मधुकर

दानापुर, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। बाल दिवस-सह- विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन सोमवार को क्राइस्ट चर्च डायोसेसन सीनियर सेकंडरी विद्यालय, पटना (खगौल) में करते हुए यूथ होस्टल्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं IFWJ के बिहार प्रदेश महासचिव सुधीर मधुकर ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से छात्रों को उनके रचनात्मक विचारों को प्रदर्शित करने का अवसर मौका मिलता है।

 कार्यक्रम शुरु होने से पूर्व विद्यालय के बच्चों के साथ, प्राचार्य डा. पवन अग्रवाल एवं सचिव सुनंदा ने मुख्य अतिथि सुधीर मधुकर को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।  उक्त अवसर पर बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियों यथा वैश्विक उष्णता, प्रदूषण, स्वच्छता, जल संचयन, कृत्रिम प्रज्ञा, शहरी जनजीवन, से संबद्ध विषयों पर आधारित अपने सोच को प्रदर्शित किया।

इसे भी पढ़ें- लायंस क्लब सरजापूरा टाउन जिला मैराथन दौड़ संपन्न

 प्रदर्शनी में चयनित 40 मॉडलों यथा आयुष एवं अयंत द्वारा “पर्यावरण उर्जा”, अबू जफर आयुष एवं आदित्य द्वारा “वर्षा जल संग्रहण”, ‘सौम्या और सुहानी द्वारा “वाटर डिस्पेंसर” तेजस्विनी द्वारा “स्मार्ट ट्रेफिक सिगनल” आदित्य द्वारा “कार रोबोट” सहित अन्य मॉडल को सम्मिलित किया गया था।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 कार्यक्रम के साथ-साथ कला और शिल्प प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें चयनित 30 आइटम प्रदर्शित किए गए। आमना कृत “मिथिला पेंटिंग” एवं अन्य द्वारा “प्रकृति के परिदृश्य” “वन एवं ग्रामीण जीवन”  विषयक प्रदर्शनी प्रदर्शित किया गया।कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षकवृंद मुकेश कुमार, पूजा सिंह एवं सुरेश कुमार ने किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.